फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sixteen Corona positives came from Mumbai .. So one from Gujarat

सोलह कोरोना पॉजिटिव मुंबई से आए ..तो एक गुजरात से

Fri, 22 May 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sixteen Corona positives came from Mumbai .. So one from Gujarat
बदायूं। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले 16 व्यक्ति मुंबई से लौटे हैं। जबकि एक व्यक्ति गुजरात से आया है। इनमें पंद्रह पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी महिला गर्भवती बताई जा रही है। इससे और चिंता का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

बीती 17 मई को आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुुर निवासी एक जत्था मुंबई से लौटा था। ये लोग सीधे बिसौली-बदायूं मार्ग स्थित क्वारंटीन सेंटर द्रोपदी इंटर कॉलेज में पहुंचे थे। यहां उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। 17 मई को जिले से कुल 25 सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिनमें ग्राम संग्रामपुर निवासी 11 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक महिला और 10 युवक शामिल हैं। इसके दूसरे दिन यानी 18 मई को ग्राम अख्तरा निवासी दो व्यक्ति, सहडोली और लक्ष्मीपुर निवासी एक-एक व्यक्ति मुंबई से लौटा था। इनके अलावा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी गर्भवती महिला 18 मई को मुंबई से लौटी थी। ये महिला 18 मई को मुंबई से लौटे जत्थे में शामिल थी। जबकि उस दिन अलापुर क्षेत्र के ग्राम खुखड़ी निवासी एक व्यक्ति गुजरात से आया था। इन सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज से घर भेज दिया गया था। सभी लोग होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

--------------------------------
सील होंगे पांच गांव, सोथा मोहल्ला हॉटस्पॉट
बदायूं। जिन पांच गांव में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं शहर में सोथा मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। सख्ती बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे डीएम कुमार प्रशांत ने बिसौली सर्किल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत व्यवस्था में लग जाएं। इस ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर को सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तो वहीं वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अख्तरा, बिसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहडोली और लक्ष्मीपुर, जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खुखड़ी को सील करने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, 19 मई को हॉटस्पॉट खत्म हुआ कोतवाली क्षेत्र का इलाका एक बार फिर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सोथा मोहल्ले के ढाई सौ मीटर के दायरे को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह अभी से तैयारियों में लग जाएं। शहर में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। अनावश्यक लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

आज रात आई रिपोर्ट में जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं। ये पॉजिटिव जिन गांव में मिले हैं। उन्हें सील करने के निर्देश दिए हैं। बाकी शहर का सोथा मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। पॉजिटिव मिले मरीजों को उझानी स्वास्थ्य केंद्र पर रखा जाएगा। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं।
कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed