फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   six-year-old girl misdeed by a man in Bareilly

UP News: बरेली में छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, हालत गंभीर, 35 साल का आरोपी भागा

Wed, 03 Sep 2025 07:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 07:42 AM IST
सार

फरीदपुर क्षेत्र में एक युवक ने छह साल की बच्ची से दरिंदगी की। जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। वहीं बच्ची की हालत गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
six-year-old girl misdeed by a man in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम गली में खेल रही बच्ची को पड़ोसी युवक गोद में उठाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी की। ग्रामीणों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम बच्ची गली में खेल रही थी। बच्ची को 35 वर्षीय द्रोणपाल गोद में उठाकर अपने घर की ओर ले गया। बच्ची का पता नहीं चला तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इस दौरान द्रोणपाल के पड़ोसी ने अपनी छत से देखा और बच्ची के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी के मकान का दरवाजा खुलवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: धूमधाम से गणपति बप्पा को दी विदाई, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त, देखें मूर्ति विसर्जन की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। उसे गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। आरोपी उसी वक्त अपने मकान में ताला डालकर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पानीपत में परिवार संग रहकर करता है मजदूरी
ग्रामीणों के अनुसार द्रोणपाल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पानीपत में रहकर मजदूरी करता है। वह छह दिन पहले ही अकेला गांव आया था। उसके बाद उसने मंगलवार देर शाम अपने घर में बच्ची को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी द्रोणपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह मकान में ताला डालकर मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed