फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six schools found closed during inspection, staff salaries stopped

Bareilly News: निरीक्षण में बंद मिले छह विद्यालय, स्टाफ का वेतन रोका

Tue, 23 Dec 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Six schools found closed during inspection, staff salaries stopped
21 नवंबर से 20 दिसंबर तक विद्यालयों का किया गया निरीक्षण
विज्ञापन

बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से बंद पाए गए छह प्राथमिक विद्यालयों के स्टाफ का वेतन, मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह कार्रवाई 21 नवंबर से 20 दिसंबर के मध्य किए गए आकस्मिक निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
बीएसए डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मझगवां ब्लाॅक का पीएस ढाका 21 नवंबर को, आलमपुर जाफराबाद का पीएस नगीनानगर एक दिसंबर को बंद मिला। भोजीपुरा का पीएस रायपुर और रामनगर का पीएस शाबाजपुर 15 दिसंबर, शेरगढ़ का पीएस वसुधरन द्वितीय 17 और शेरगढ़ का पीएस गिरधरपुर 16 दिसंबर को बंद पाया गया है।
विज्ञापन

अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के चलते इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षामित्रों का मानदेय, वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
93 अन्य कर्मचारियों का भी वेतन रोका
बेसिक शिक्षा विभाग ने 93 अन्य कर्मचारियों का भी वेतन रोका है। इनमें शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग तिथियों पर निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed