फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six person with pradhan go to jail in kandharpur case

कांधरपुर: प्रधान प्रत्याशी समेत छह को जेल भेजा

Sat, 17 Apr 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Six person with pradhan go to jail in kandharpur case
फोटो-
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की तलाश
प्रधान प्रत्याशी समेत छह को जेल भेजा
- कांधरपुर में पोलिंग पार्टी और पुलिस पर हमला कर मतपेटियां लूटने की कोशिश का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कांधरपुर में पोलिंग पार्टी और पुलिस पर जानलेवा हमला कर मतपेटियां लूटने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार प्रधान पद के प्रत्याशी समेत छह आरोपियों को कैंट पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मौजूदा प्रत्याशी शिवचरन कश्यप की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कैंट के गांव कांधरपुर में बृहस्पतिवार रात पोलिंग पार्टी पर उस वक्त हमला कर दिया गया था, जब वह मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियां लेकर बस में बैठ रही थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रत्याशी शिवचरन कश्यप और प्रधान पद के प्रत्याशी विशाल कुमार ने भीड़ के साथ घेर लिया। इन लोगों का आरोप था कि पोलिंग पार्टी बिना सील किए ही मतपेटियां ले जा रही थी। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव कर दिया, इसमें मतदान कर्मी श्यामसुंदर, दीपक और सीओ सिटी दिलीप सिंह के गनर सूरज सिंह के सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और पोलिंग पार्टी को वहां से निकाला। इस मामले में पीठासीन अधिकारी आशीष वर्मा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मौजूदा प्रत्याशी शिवचरन कश्यप, प्रधान पद के प्रत्याशी विशाल, उसके भाई दीपक, पिता श्याम सुंदर, अतुल, अनुराग और बालकराम को नामजद करते हुए 70 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिवचरन कश्यप को छोड़ बाकी नामजद आरोपियों को पुलिस ने घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। शिवचरन कश्यप फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed