{"_id":"68f54f6245e20bada800e38c","slug":"six-people-have-been-booked-for-beating-a-young-man-to-death-bareilly-news-c-4-vns1074-750030-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की पीटकर हत्या के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की पीटकर हत्या के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में शनिवार रात युवक की उसके घर के सामने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक चंद्रप्रकाश ने रिपोर्ट कराई है कि उनका भाई रामभरोसे (30) बरेली में पुताई का काम कर शनिवार शाम घर लौटा था। वह अपने घर के पास खड़ा था। आरोप है कि नशे की हालत में यहां से गुजर रहे गांव के ही आनंद प्रकाश ने भाई को देखकर गालीगलौज की। अपने भाई रामेश्वर, लालता प्रसाद, जगतपाल, सोनिया, रामकली के साथ मिलकर लाठी-डंडों व लोहे की पटिया से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान डॉक्टर ने रामभरोसे को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद रामभरोसे की पत्नी क्रांति देवी और मां आरुति का रो-रोकर हाल बेहाल है। रामभरोसे के तीन बच्चे हैं। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। संवाद