{"_id":"614397b38ebc3eb50202ab0d","slug":"six-more-army-personnel-came-under-the-grip-of-corona-bareilly-news-bly4598014158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के छह और जवान आए कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के छह और जवान आए कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेट, बढ़कर 21 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
राहत : जिले में नहीं मिला कोई नया कोरोना संक्रमित
बरेली। सेना के छह और जवान बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। हाल ही में ये जवान बाहर से लौटे थे जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट कराया गया था। संक्रमित जवानों को मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। राहत की बात यह है कि जिले में बृहस्पतिवार को भी कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 15 थी जो छह जवानों के संक्रमित मिलने के बाद 21 हो गई है। इससे पहले सोमवार को छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे सेना के आठ जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनेट से हुई 4400 सैंपल की जांच की रिपोर्ट जारी हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया पॉजिटिव मिले सभी लोगों को निगरानी में लेकर उनका उपचार शुरू कराया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी की जा रही है। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, टोल प्लाजा समेत अन्य जगहों पर सैंपलिंग भी तेज कर दी गई है। जिले के सभी प्रवेश मार्ग और एयरपोर्ट पर जांचों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
दोहरी लापरवाही : लोग मास्क नहीं लगा रहे, सिस्टम नहीं करा रहा सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमण की एक बार फिर तेज होती रफ्तार के बाद भी शहर में लापरवाही का माहौल दिख रहा है। प्रमुख बाजारों के साथ भीड़भाड़ वाले दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग बिना मास्क लगाए निकल रहे हैं। आपसी दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद तीन महीनों से सेनेटाइजेशन भी सिर्फ कागजों पर चल रहा है। रोडवेज बसों और ट्रेनों में बिना मास्क यात्रा करने पर कहने को पाबंदी लगी हुई है लेकिन इसका भी पालन ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के पांच और मलेरिया के 34 नए मरीज
डेंगू और मलेरिया का भी हमला तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें दो सीबीगंज, दो मथुरापुर और एक भोजीपुरा का रहने वाला है। कई और संदिग्ध डेंगू पीड़ितों के सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं। बृहस्पतिवार को जिन मोहल्लों में डेंगू के मरीज मिले, वहां फॉगिग और एंटी लार्वा के छिड़काव का अभियान चलाने का दावा किया गया है। मलेरिया के बृहस्पतिवार को 1453 सैंपल की जांच हुई जिसमें 34 लोग पॉजिटिव मिले। जनवरी से अब तक जिले में 1600 से ज्यादा मलेरिया के केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
राहत : जिले में नहीं मिला कोई नया कोरोना संक्रमित बरेली। सेना के छह और जवान बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। हाल ही में ये जवान बाहर से लौटे थे जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट कराया गया था। संक्रमित जवानों को मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। राहत की बात यह है कि जिले में बृहस्पतिवार को भी कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला।