{"_id":"6a34551053c6e305eb0c63b8","slug":"six-members-of-a-gang-of-wire-thieves-arrested-in-an-encounter-one-sustained-a-gunshot-wound-bareilly-news-c-4-bly1053-907910-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तार चोर गिरोह के छह सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तार चोर गिरोह के छह सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Fri, 19 Jun 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली/क्योलड़िया। क्योलड़िया थाना पुलिस ने बुधवार आधी रात के बाद धनौर जागीर की पुलिया के पास हुई मुठभेड़ के बाद बिजली के तार चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से काफी तादाद में बिजली के तार व अन्य उपकरण मिले हैं। क्योलड़िया थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाला गिरोह लाल रंग की कार में क्षेत्र में घूम रहा है। गिरोह में सात-आठ सदस्य हैं। पहले भी वे चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ये लोग ज्यादातर अंटगा चांदपुर मजार के पास भट्ठे के इर्द-गिर्द घूमते देखे गए हैं। पुलिस टीम धनौर जागीर की पुलिया से आगे पहुंची तो वहां ट्यूबवेल के पास एक गाड़ी खड़ी दिखी। पुलिस टीम को देखकर कार चालक ने बैक गियर डालकर भागने की कोशिश की। इस दौरान कार का एक पहिया खेत में उतर जाने से मिट्टी में धंस गया। पुलिस ने कार सवार संदिग्धों की घेराबंदी की तो उसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो चालक सीट के बराबर में बैठे बदमाश ने भी फायर कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी भागने लगे। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह गिर गया। उसने अपना नाम बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव अर्शिया निवासी आसिफ बताया। पीछा करने के बाद पुलिस ने उसके चार और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बरखेड़ा मार्ग से गिरोह के छठे सदस्य बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मंडलपुर सुमाली निवासी आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह दूसरी कार का इंतजार कर रहा था।