{"_id":"619feaac12668329b228cb40","slug":"six-lane-construction-work-started-on-shahjahanpur-road-bareilly-news-bly467242554","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर रोड पर छह लेन निर्माण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर रोड पर छह लेन निर्माण का काम शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
सड़क के दोनों ओर करीब 17-17 फीट चौड़ी होगी सड़क
बरेली। शाहजहांपुर रोड को छह लेन का बनाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर 17-17 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। बीच में डिवाइडर पर पौधे और लाइटें लगाई जाएंगी।
बीडीए सेटेलाइट से इंवर्टिस यूनीवर्सिटी तक 35 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण करा रहा है। बीडीए ने नकटिया नदी के आगे सड़क चौड़ीकरण काम शुरू करा दिया है। सड़क के दोनों ओर खोदाई का काम शुरू करा दिया गया है। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों ओर करीब 17-17 फीट सड़क को चौड़ा किया जाएगा। यहां सड़क किनारे के बिजली पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे और पेड़ ट्रांसलोकेट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच सड़क पर डिवाइडर बनाया जाएगा। उसी पर आकर्षक लाइटें और पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एक साल में चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा।