{"_id":"666a36b8a1ebf4d3f2003614","slug":"six-lakh-rupees-were-grabbed-by-cheating-32-account-holders-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102251-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 32 खाताधारकों से ठगी कर हड़पे पौने छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 32 खाताधारकों से ठगी कर हड़पे पौने छह लाख रुपये
विज्ञापन
देवरनियां। बड़ौदा ग्रामीण बैंक की दमखोदा शाखा से जुड़े एक जनसेवा केंद्र की संचालिका ने धोखाधड़ी कर 32 खाताधारकों के पौने छह लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ौदा ग्रामीण बैंक की दमखोदा शाखा प्रबंधक पिंटू कुमार का आरोप है कि शाखा का जनसेवा केन्द्र गांव बकैनिया स्वाले में गांव बहादुरगंज निवासी बैंक मित्र मंता देवी के नाम से संचालित होता है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि खाताधारकों और शाखा के आंतरिक जांच में पता चला है कि उक्त जनसेवा केंद्र संचालक ने 5,78,500 रुपये का गबन किया है। आरोप है कि खाताधारकों ने जो राशि जमा की है, उसे हड़प लिया गया है। ऐसा 32 खाताधारकों के साथ किया गया है।
इस मामले में देवरनियां थाने में तहरीर दी गई, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो शाखा प्रबंधक ने बहेड़ी के न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर देवरनियां पुलिस ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। संवाद