फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sitapur eye hospital,bareilly sitapur eye hospital

सीतापुर आई हॉस्पिटल की बाउंड्री निर्माण में फर्जीवाड़ा अधीक्षक और ठेकेदार भिड़े, जांच शुरू

Thu, 30 Jan 2020 09:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
sitapur eye hospital,bareilly sitapur eye hospital
बरेली। पटेल चौक स्थित सीतापुर आई हॉस्पिटल की बाउंड्री निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ठेकेदार और अस्पताल अधीक्षक आमने-सामने आ गए हैं। अधीक्षक का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है। साथ ही मानकों को धता बताते हुए निर्माण चल रहा है। विरोध पर ठेकेदार दादागीरी कर रहा है। अब अस्पताल में चल रही तनातनी पर सीडीओ ने आरईडी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले हॉस्पिटल की बाउंड्री निर्माण के बाबत अधीक्षक की मांग पर सीडीओ ने आरईडी को टेंडर निकालनेे के निर्देश दिए थे। करीब 13 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ। आरईडी ने अपने विभाग में पंजीकृत ठेकेदार को कार्य सौंप दिया। कार्य सौंपे जाने के साथ ही अधीक्षक ने आरईडी के खाते में पूरा बजट भी ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. वीवी सिद्धू के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले टेंडर पास हो गया, लेकिन ठेकेदार ने माह भर तक कार्य नहीं किया। 15 दिन पहले उन्होंने सीडीओ को मामले से अवगत कराया तो उसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। पिछले 15 दिन से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार निर्माण कार्य में जमकर फर्जीवाड़ा कर रहा है। पुरानी बाउंड्री से निकलीं कुछ ईंट को नींव में भर दिया और बाकी को साफ कर नई दीवार में चुन रहा है। इसके अलावा वह पीली ईंट लगा रहा है। आपत्ति दर्ज कराने पर जमकर नोकझोंक की। इसके चलते उन्होंने निर्माण कार्य बंद करवाते हुए सीडीओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीडीओ ने आरईडी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed