{"_id":"5dcadbab8ebc3e5b656c2cec","slug":"sit-is-check-bank-account-of-accuseds-in-chinmayanand-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामले में आरोपियों के अकाउंट खंगाल रही एसआईटी, बैंक के अधिकारी से जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामले में आरोपियों के अकाउंट खंगाल रही एसआईटी, बैंक के अधिकारी से जुटाई जानकारी
Tue, 12 Nov 2019 09:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद भी एसआईटी की जांच जारी है। एसआईटी अब ब्लैकमेलिंग के आरोपियों के बैंक अकाउंट खंगाल रही है ताकि हाईकोर्ट में दाखिल करने वाली अंतिम स्टेटस रिपोर्ट में और तथ्यों को शामिल किया जा सके।
इस संबंध में एसआईटी ने तीन दिन पहले एक बैंक के अधिकारी को बुलाकर आरोपियों के अकाउंट के बारे में बातचीत की थी। इससे यह पता लग सके कि आरोपियों के खाते में कब-कब लेनदेन हुआ। मामला एसआईटी से जुड़ा होने की वजह से इस संबंध में बैंक अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म और छात्रा व उसके दोस्तों के खिलाफ चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये मांगे जाने के मामलों की जांच एसआईटी ने 6 सितंबर को शुरू की थी जिसमें आरोपों की परत दर परत खुलती चली गई।
विज्ञापन
चिन्मयानंद की छात्रा से मोबाइल पर बात और फिर छात्रा की अपने दोस्त संजय से बात की कॉल डिटेल्स से एसआईटी के लिए जांच का रास्ता साफ हो गया और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। जांच में यह बात भी सामने आई कि चिन्मयानंद ने छात्रा को एक स्कूटी खरीदकर दी थी।

एसआईटी यह भी मानकर चल रही थी कि चिन्मयानंद से छात्रा आर्थिक लाभ लेती रही होगी। इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए एसआईटी ने चिन्मयानंद, छात्रा और संजय, सचिन, विक्रम आदि के बैंक खातों पर नजर गड़ा दी थी।
जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब एसआईटी आरोपियों के अकाउंट देखना चाहती है कि आखिर इन लोगों के पास दिल्ली, हिमाचल, नैनीताल आदि स्थानों पर घूमने के लिए रुपये कहां से आते थे।
जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब एसआईटी आरोपियों के अकाउंट देखना चाहती है कि आखिर इन लोगों के पास दिल्ली, हिमाचल, नैनीताल आदि स्थानों पर घूमने के लिए रुपये कहां से आते थे।