{"_id":"69504b0ca747268b090f92b6","slug":"sit-investigation-against-kanhaiya-gulati-will-be-intensified-sections-will-be-increased-bareilly-news-c-4-vns1074-795256-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एसआईटी जांच तेज, बढ़ाई जाएंगी धाराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एसआईटी जांच तेज, बढ़ाई जाएंगी धाराएं
विज्ञापन
शिकंजा कसने की तैयारी में पुलिस, ठगी का शिकार हुए लोगों के दर्ज किए जा रहे बयान
बरेली। कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ एसआईटी जांच तेज हो गई है। सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी पर पुलिस इस तरह शिकंजा कसने की तैयारी में है ताकि उसको आसानी से जमानत न मिल सके। एसआईटी गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के बयान दर्ज कर रही है।
कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ बरेली में 20 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, पर अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गुलाटी के खिलाफ दर्ज मामलों की दो स्तरों पर जांच चल रही है। एक जांच थानों के विवेचक और दूसरी एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से गठित एसआईटी कर रही है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान को एसआईटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसआईटी गुलाटी के बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत अन्य जिलों में एजेंटों को भी चिह्नित कर रही है।
गुलाटी और उसके गुर्गों को अब तक गिरफ्तार न किए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ विश्वासघात के आरोप में मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। ऐसे में पीड़ितों के बयानों के आधार पर उसके खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और ठगी जैसी धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
गैंगस्टर की भी तैयारी
गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और ठगी जैसी धाराएं बढ़ाए जाने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इसके बाद उसकी जल्द जमानत नहीं हो सकेगी। अब तक उसके खिलाफ मामले दर्ज कराने वाले आठ पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में अगले दो से तीन दिन में धाराओं में वृद्धि की जाएगी। संवाद
--
थाना स्तर पर विवेचकों के साथ एसआईटी भी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ जिन धाराओं में मामले दर्ज हैं, उनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा किया जाएगा। - अकमल खान, एसपी ट्रैफिक/नोडल एसआईटी