फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sisters took a promise from brothers to protect them throughout their life.

Bareilly News: बहनों ने भाइयों से लिया जीवनभर रक्षा करने का वचन

Mon, 04 Nov 2024 04:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Sisters took a promise from brothers to protect them throughout their life.
हाफिजगंज में भाईदूज पर बहिन भाई को तिलक कर मिठाइ ​खिलाती हुइ
हाफिजगंज/भंडसर नवाबगंज/ क्योलड़िया/ सेंथल/ कुंडरा कोठी। क्षेत्र में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर जीवन भर रक्षा करने का वचन लिया। उधर, बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


सुबह से ही बाजार से फल और मिठाई खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात तक चला। मिष्ठान व्यापारियों की खूब चांदी कटी। एक सप्ताह से पहले से एकत्र कर रखी गई मिठाई की स्टाक धड़ल्ले से बेच दी गई। नवाबगंज के बाइपास व विजौरिया चौराहे पर दोपहर के समय जाम लगा रहा। मुसाफिरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

--

सुबह से ही गुलजार रहा बाजार
बहेड़ी। मिठाई व फल की दुकानों पर सुबह से भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज बस से लेकर प्राइवेट वाहनों में ठसाठस भीड़ रही। लोगों को सीटों के लिए मशक्कत करनी पड़ी। भैया दूज पर्वों को लेकर बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर आशीर्वाद लिया तो वहीं, भाइयों ने बहनों की रक्षा का प्रण लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कस्बे में धूमधाम से मनाया पर्व
शीशगढ़/ बिशारतगंज। शीशगढ़ और बिशारतगंज में धूमधाम से पर्व मनाया गया। सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों व इस रूट के यात्री वाहनों में खासी भीड़ देखी गई। संवाद

--
बहनों को दिए आकर्षक उपहार

आंवला। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए। सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ गई थी। बहनों ने मायके पहुंचकर परंपराओं को निभाया। थाना परिसर में महिला सिपाहियों ने साथी पुलिसकर्मियों के दीर्घायु के लिए माथों पर तिलक कर और मिठाई खिलाकर कामनाएं कीं और परंपरा के अनुसार उनको नारियल भी दिए। इस दौरान कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व अन्य सिपाहियों ने भी उपहार के साथ शुभकामनाएं दी। संवाद

हाफिजगंज में भाईदूज पर बहिन भाई को तिलक कर मिठाइ खिलाती हुइ

हाफिजगंज में भाईदूज पर बहिन भाई को तिलक कर मिठाइ खिलाती हुइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed