फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sisters not stuck in jam on Bhaiya Dooj, barriers will be installed at 8 points in the city

भैया दूज पर जाम में न फंसे बहनें शहर में 8 प्वाइंट पर लगेंगे बैरियर

Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sisters not stuck in jam on Bhaiya Dooj, barriers will be installed at 8 points in the city
छोटी दिवाली पर रोडवेज बस स्टैंड के पास लगा जाम।
एसपी ट्रैफिक ने मीटिंग करके दिए आवश्यक दिशानिर्देश
विज्ञापन

बरेली। भैया दूज पर बहनों को जाम में फंसने से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने शहर में आठ प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर यातायात गुजारने के निर्देश दिए हैं, ताकि जाम न लगे।

बाजार में त्योहार पर उमड़ रही भीड़ से तीन दिन से लगातार जाम लग रहा है। शनिवार को भैया दूज के दिन तमाम लोग निजी वाहनों से भी निकलेंगे, इससे जाम की समस्या के और विकराल होने की आशंका है। इसे लेकर एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बुधवार को यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग की। उन्हें निर्देश दिए कि जिन आठ स्थानों पर ज्यादा जाम लगता है, वहां बैरियर लगाकर व्यवस्थित ढंग से यातायात गुजारा जाए। इससे वहां जाम लगने की आशंका खत्म हो जाएगी। साथ ही सभी को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इन प्वाइंट पर लगेंगे बैरियर
चौकी चौराहा, डेलापीर तिराहा, सौफुटा पूर्वी तिराहा, बीसलपुर रोड चौराहा, सूद धर्मकांटा, मालियों की पुलिया, बरेली कॉलेज और मिनी बाईपास तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed