{"_id":"64c576e08d581df109098be9","slug":"sister-was-teased-and-shohde-was-beaten-video-viral-bareilly-news-c-4-bly1015-216674-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहन को छेड़ा तो शोहदे को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहन को छेड़ा तो शोहदे को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहन के साथ छेड़खानी करने पर भाई ने शोहदे की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया। इज्जतनगर पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। दो मिनट छह सेकेंड के वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को जमकर पीट रहा है। मारपीट की वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि उसने अपनी आंखों से इसे छेड़खानी करते देखा है। कुछ लोगों ने मारपीट करने की वजह पूछा तो उनसे भी छेड़खानी की बात कही गई। पिटने वाले शख्स ने मदद मांगने के लिए मोबाइल निकालने का प्रयास किया, लेकिन पीटने वाला युवक उसे मौका नहीं दे रहा है। वीडियो के बारे में इज्जतनगर थाना पुलिस ने जानकारी जुटाई तो वह मठ लक्ष्मीपुर इलाके का बताया गया। इंस्पेक्टर ने पता करके किशोरी के पिता को बुलाया। उन्होंने इस मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया कि उनकी बेटी को रास्ते पर निकलते ही शोहदा छेड़खानी करता है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद रिपोर्ट कर ली है, आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।