{"_id":"5e3432358ebc3e4b3e3e8d90","slug":"sir-change-the-religion-for-the-sake-of-your-girlfriend-please-allow-bareilly-news-bly3940179172","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! प्रेमिका की खातिर मजहब बदलना है.. इजाजत दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! प्रेमिका की खातिर मजहब बदलना है.. इजाजत दीजिए
Fri, 31 Jan 2020 07:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज (बरेली) थाना क्षेत्र के एक युवक ने डीएम को अर्जी देकर धर्म परिवर्तन करने की इजाजत मांगी है। डीएम ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की तो युवक घर से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दूसरे मजहब की युवती से प्रेम करता है। प्रेमिका ने निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने की शर्त रखी है, इसीलिए वह धर्म बदलना चाहता है।
विज्ञापन
गांव बढेपुरा के एक युवक ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि वह अनुसूचित जाति वर्ग का है। परिवार में पांच भाई और माता-पिता हैं। वह स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाना चाहता है। युवक के पत्र को डीएम ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए हाफिजगंज थाने भेजा। हलका दरोगा सुभाष चंद्र जानकारी करनेे युवक के घर पहुंचे, लेकिन पुलिस के आने का पता चलते ही युवक घर से खिसक गया। पिता ने बताया कि जब से दरोगा घर से गए हैं, बेटा आया ही नहीं है।
विज्ञापन
उसकी कहीं जानकारी भी नहीं मिल रही है। जब बेटे के धर्म परिवर्तन करने का कारण पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। हालांकि गांव में धर्म परिवर्तन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने गांव के लोगों से बात की तो पता लगा कि युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों गुपचुप शादी भी कर चुके हैं। अब युवती उससे अपना धर्म कबूल करने को कह रही है, ताकि वह उससे परिजन की रजामंदी से अपने मजहब के मुताबिक शादी कर सके।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में कोई खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अगर युवक स्वेच्छा से किसी दूसरे धर्म को अपनाना चाहता है तो यह कोई अपराध नहीं है। हालांकि वह उससे एक बार आमने-सामने बात करना चाहते हैं, ताकि यह पुष्टि हो सके कि पत्र उसी ने दिया है और वह बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है।