फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Singh, SP MP for six years out

महिपाल सिंह सपा से छह साल के लिए बाहर

Thu, 09 Feb 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 09 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Singh, SP MP for six years out
netaji
समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। महिपाल सिंह के साथ उनके रिश्तेदार रामनगर ब्लाक प्रमुख अनुराधा यादव और उनके पति जगपाल सिंह यादव को भी छह साल के लिए निकाला गया है। आंवला से पूर्व सांसद सर्वराज सिंह के बेटे सिद्धिराज सिंह को सपा का टिकट मिलने के बाद महिपाल सिंह ने पहले बगावती तेवर दिखाते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बाद वह मान तो गए लेकिन सपा कार्यकर्ता से फोन पर चुनाव में बसपा प्रत्याशी अगम मौर्य या भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह का समर्थन करने का ऑडियो वॉयरल हो गया था। इसी आधार पर उन पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

महिपाल सिंह को मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते आंवला से सपा का टिकट दिया गया था। पिता पुत्र के झगड़े में भी वह मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह के पक्ष में खड़े नजर आए थे। प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उनको छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की। हालांकि महिपाल सिंह ने दिन में ये घोषणा की कि वह सपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं लेकिन शाम को उनके निष्कासन की खबर आ गई। 
विज्ञापन


ये हमारे विरोधियों (सर्वराज सिंह समेत अन्य) की साजिश है। मुझे खुलकर मुलायम सिंह यादव का साथ देने की सजा मिली है। 17 साल बाद मेरे प्रतिद्वंद्वी ने मुझे पार्टी से निकलवाकर मुझसे बदला लिया है। अब हम फ्री हैं। समर्थकों से बात कर आगे की रणनीति तय करेंगे। महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed