फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Simo will take super-specialty hospital OPD

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एसीएमओ संभालेंगे ओपीडी

Tue, 06 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 06 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी पंकज यादव के सख्ती दिखाते ही स्पेशियलिटी अस्पताल को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। नए भवन में 15 सितंबर तक हर हाल में ओपीडी शुरू करनी है। सोमवार को एडी हेल्थ और सीएमओ ने दौरा कर बिजली का कनेक्शन और छिटपुट कार्य को पूरा करने को कह दिया है। डॉक्टराें की कमी के चलते एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सक यहां बैठकर मरीज देखेंगे। 
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा और सीएमओ डॉ. विजय यादव दोपहर एक बजे मानसिक अस्पताल परिसर में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। यहां ओपीडी भवन के बचे कार्यों को 15 सितंबर तक पूरा करने को कहा गया है। इसमें टाइल्स और फर्नीचर का काम बचा है। बिजली विभाग से बात कर 80 केवी का कनेक्शन मानसिक अस्पताल से ओपीडी चलाने को दिया जाएगा। यह अस्थायी कनेक्शन होगा। मानसिक अस्पताल में 300केवी का कनेक्शन हैं। सबसे बड़ी समस्या डॉक्टराें की आ रही है। इसे पूरा करने के लिए जिला अस्पताल और सीएमओ से अटैच चिकित्सकों को यहां तैनात किया जाएगा। जब चिकित्सक शासन की ओर से मिल जाएंगे तो इन्हें रिलीव करेंगे। 
विज्ञापन

ओपीडी के लिए चाहिए दस डॉक्टर 
सीएमओ से अटैच करीब सात डॉक्टर अभी प्रशासनिक पद देख रहे हैं। इनको दो बजे तक की ओपीडी दी जा सकती है। इसमें एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। अतिरिक्त स्टॉफ की कमी जिला अस्पताल की सीएमएस पूरी करेंगे। यहां मरीज भर्ती नहीं होंगे इसलिए नर्सों की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव संसाधन के लिए शासन को पत्र लिखा है। उनके आने से पहले ही 15 सितंबर से ओपीडी शुरू करनी है। इसलिए जिला अस्पताल, सीएमओ से अटैच कुछ डॉक्टरों को यहां तैनात करेंगे। 
डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed