फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Silence on the streets, people saw trend in their homes

Bareilly News: सड़कों पर सन्नाटा, घरों-दुकानों में बैठकर लोगों ने देखा रुझान

Wed, 05 Jun 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Silence on the streets, people saw trend in their homes
बरेली। मतगणना के दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा। इस दौरान घरों व दुकानों में बैठकर लोग टीवी पर मतगणना का रुझान लेते रहे। आगे-पीछे हो रहे कद्दावर नेताओं और हॉट सीटों को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। मुस्लिम इलाकाें व बाजारों में भी लोग मतगणना को लेकर उत्सुक दिखे।
विज्ञापन

सैलानी, मीरा की पैठ, मुन्ना खां की नीम, शाहदाना, किला के जखीरा, डोमनी मस्जिद आदि इलाकों की सड़कें सूनी रहीं। यहां बाजारों में दुकानें तो खुलीं, लेकिन खरीदार नहीं दिखे। दुकानदार अपने परिचितों के साथ मोबाइल फोन पर ही मतगणना देखते रहे। यही हाल ऑटो चालकों का रहा। जिसको जहां छाया मिली, वहीं ऑटो खड़ा कर मोबाइल फोन पर मतगणना देखते रहे।
विज्ञापन


पहली बार दिखी कांटे की टक्कर : बाबर

पुराने शहर के गद्दा व्यापारी सैयद बाबर ने बताया कि ऐसा परिणाम उन्होंने अभी तक नहीं देखा था। सुबह से शाम तक कांटे की टक्कर रही। यह काफी दिलचस्प था। लोकतांत्रिक देश में विपक्ष का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आते-जाते लोग पूछते रहे परिणाम : बिलाल
सैलानी में कपड़े की दुकान चलाने वाले बिलाल ने कहा कि सुबह से कोई ग्राहक नहीं आया। वह फोन पर मतगणना देख रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने उनकी दुकान के सामने रुककर परिणाम की जानकारी ली।

मिनी बाइपास पर रोका ट्रैफिक, कई बार लगा जाम

परसाखेड़ा में मतगणना के दौरान मिनी बाइपास पर कई बार जाम लगा। मतगणना के दौरान यहां ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। मिनी बाइपास से भारी वाहनों को परसाखेड़ा की ओर नहीं जाने दिया गया। इनको पीलीभीत और नैनीताल हाईवे होते हुए डायवर्ट किया गया। इससे यहां दिन में कई बार जाम लगा। मिनी बाइपास से प्रत्याशियों के समर्थकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। मिनी बाइपास से परसाखेड़ा तक चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। मतगणना स्थल पर भी कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर अनधिकृत लोगों को रोका गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed