फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sick farmer died so late

इतनी देर से पसीजे मैनेजर कि मर गया बीमार किसान

Sun, 16 Apr 2017 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 16 Apr 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
 Sick farmer died so late
kisan
 गंभीर रूप से बीमार किसान को लेकर उसकी पत्नी और बेटा पैसा निकालने बैंक ऑफ बड़ौदा सहोड़ा ब्रांच पहुंचे। रकम की जरूरत इलाज के लिए थी। भीड़ अधिक थी सो जल्दी काम कराने के लिए मैनेजर की मिन्नतें कीं पर वह नहीं पसीजे। एक घंटे की मशक्कत के बाद उनकी इंसानियत जागी जरूर पर तब तक बाहर तेज धूप में तांगे पर पड़े किसान की मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए ग्राहकों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया। किसान के परिवारवाले मौत की वजह बैंक स्टाफ की लापरवाही बताते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।  
विज्ञापन

 गांव औरंगाबाद के 60 वर्षीय रामलाल पुत्र डालचंद बीते 8-10 दिन से पेट में रसौली के दर्द और तेज बुखार से पीड़ित थे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर शनिवार को इलाज के लिए बरेली ले जाने की योजना बनी। लेकिन, इसके लिए पैसे की जरूरत थी तो पत्नी रूपकली और बेटा मनोेज बीमार रामलाल को तांगे पर लिटाकर सात किमी दूर बैंक ऑफ बड़ौदा सहोड़ा ब्रांच से तीन हजार रुपये निकालने पहुंचे। पौने दस बजे रामलाल का तांगा बैंक गेट पर पहुंचा तो अंदर-बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ थी। पत्नी रूपकली और बेटा मनोेज शाखा प्रबंधक अनुज गुप्ता से मिले और पिता की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए किसी कर्मचारी को बाहर भेजकर विड्राल फॉर्म पर दस्तखत करवाने और जल्द पेमेंट कराने की गुहार लगाई, लेकिन शाखा प्रबंधक नहीं पसीजे। कह दिया, यहां तो सभी जरूरतमंद  ही आते हैं, थोड़ा सब्र करो। बताते हैं कि मां-बेटेे की बार-बार की मिन्नतों पर आखिरकार ब्रांच मैनेजर ने सहयोगी अवधेश मिश्रा को विड्राल देकर अंगूठा लगवाने को बाहर भेजा, लेकिन अंगूठा लगवाने की कोशिश के दौरान ही रामलाल ने दम तोड़ दिया। बीमार किसान की बैंक के बाहर तांगे पर मौत होने से ब्रांच में मौजूद कई ग्राहक आगबबूला हो गए और हंगामा करने लगे। हालात बेकाबू होने से पहले ही शीशगढ़ पुलिस पहुंच गई और ग्राहकों को समझा-बुझाकर शांत किया। शाखा प्रबंधक अनुज गुप्ता ने बैंक स्टाफ के अभद्रता करने या लापरवाही बरतने के आरोपों को खारिज कर दिया। कहा कि भारी भीड़ के बावजूद जानकारी मिलते ही सहयोगी को विड्राल देकर अंगूठा लगवाने भेजा था, लेकिन तब तक गंभीर बीमार रामलाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन

रामलाल अपने पीछे 4 बेटों, दो बेटियों की कच्ची गृहस्थी छोड़ गए हैं। सबसे बड़े बेटे मनोज और दूसरे नंबर की बेटी सुनीता की ही शादी हो पाई है। सिर्फ 4.5 बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी के अलावा मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed