फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shubham got his team second place by performing excellently in the All India Hockey Tournament.

Bareilly News: ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शुभम ने अपनी टीम को दिलाया दूसरा स्थान

Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Shubham got his team second place by performing excellently in the All India Hockey Tournament.
बरेली। आजमगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय चंद्रदीप सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में 16 वर्षीय शुभम राजभर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को द्वितीय स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में उन्होंने साईं सोनीपत हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। इसमें उनकी टीम को पेनल्टी शूटआउट में सीआईएसएफ चंडीगढ़ के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) प्रशिक्षण केंद्र कैंट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शुभम मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। अब वह करीब एक वर्ष से जिले के कैंट क्षेत्र स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में रहकर कोच रोहित शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शुभम के खेल सफर में परिवार का सहयोग भी अहम भूमिका निभा रहा है। भारतीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पवन राजभर उनके ताऊजी के बेटे हैं, जिनसे शुभम को निरंतर प्रेरणा मिलती है। शुभम बताते हैं कि बड़े भाई से वह फोन पर नियमित बातचीत करते हैं और खेल की तकनीक, फिटनेस व मानसिक मजबूती को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त करते रहते हैं। बरेली साईं केंद्र में शुभम प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक कड़ा अभ्यास करते हैं। शुभम का सपना है कि वह भविष्य में भारतीय हॉकी टीम में स्थान बनाकर देश के लिए ओलंपिक खेलों में पदक जीतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed