फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shubham committed suicide in Pilibhit who accused of murdering a nurse in a hotel in Shahjahanpur

नर्स हत्याकांड: शुभम की मौत के साथ राज दफन... जान देने से पहले भाई को भेजे थे छह वीडियो; कहे थे ये आखिरी शब्द

Sun, 26 May 2024 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 May 2024 10:34 AM IST
सार

नर्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम शुक्ला की मौत के साथ कई राज दफन हो गए। अब पुलिस रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कश्यप को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी ने शुक्रवार की सुबह छह वीडियो बनाकर अपने सौतेले भाई कृष्ण कुमार उर्फ बंटू को भेजे थे।

विज्ञापन
Shubham committed suicide in Pilibhit who accused of murdering a nurse in a hotel in Shahjahanpur
Shubham suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को नर्स की हुई हत्या के आरोपी शुभम का शव शनिवार को पीलीभीत के पूरनपुर के गांव पड़रिया के पास खेत में पेड़ से लटकता मिला। यह खेत उसके घर से करीब आधा किमी. दूर है। हत्या के अपराधबोध को वीडियो में रिकॉर्ड कर शुभम ने क्लिप अपने भाई को भेजी थी। इस वीडियो में शुभम ने खुदकुशी करने की मंशा जताते हुए एक रस्सी भी दिखाई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुभम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे नौकरी की तलाश में पलिया जाने की बात पत्नी से कहकर घर से निकला था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पत्नी से उसकी मोबाइल पर बात भी हुई। तब शुभम ने पलिया से कुछ देर बाद चलने की जानकारी पत्नी को दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। शाहजहांपुर के चारखंभा इलाके में स्थित पिज्जा हब रेस्टोरेंट के कमरे में पूरनपुर की रहने वाली नर्स की लाश मिलने के बाद से फरार था। शाहजहांपुर पुलिस उसकी लोकेशन पता लगाने में जुटी थी। शुभम के पकड़े जाने की उम्मीद तब जगी, जब शुक्रवार को उसने अपना फोन ऑन कर लिया। तब वह अपने गांव पड़रिया के समीप जंगल में था। इसके बाद नजदीक के गांव रंपुराकोन में लोकेशन मिलने पर पूरनपुर पुलिस की मदद से छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शुभम को ढूंढने में लगी हुई ही थी कि इसी बीच उसका बनाया वीडियो शाहजहांपुर पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस मान बैठी थी कि शुभम ने खुदकुशी कर ली। इसी नजरिये से शुक्रवार रात से तलाश शुरू कर दी गई। शनिवार सुबह पांच बजे शाहजहांपुर पुलिस को पड़रिया के नजदीक जंगल में पेड़ से फंदे से लटका शुभम का शव मिल गया। गांव के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान भी करा ली गई। शुभम की जेब में मोबाइल फोन और कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी मिल गई। शिनाख्त होने के बाद पूरनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटककर खुदकुशी की बात सामने आई।
 

मोबाइल खुले तो खुल सकते हैं कुछ राज
शुभम शुक्ला का मोबाइल फोन स्क्रीन खराब होने के कारण नहीं खुल सका। पुलिस उसे खुलवाने की कोशिश में जुटी है। यह मोबाइल खुलने पर घटना को लेकर कुछ राज पुलिस के हाथ लग सकते हैं।

शुभम की मौत के साथ राज दफन
नर्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम शुक्ला की मौत के साथ कई राज दफन हो गए। अब पुलिस रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कश्यप को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी ने शुक्रवार की सुबह छह वीडियो बनाकर अपने सौतेले भाई कृष्ण कुमार उर्फ बंटू को भेजे थे। छह मिनट के एक वीडियो में उसने शादीशुदा होने के चलते दोनों के आत्महत्या करने के बारे में बताया। उसने नर्स को मारने के बाद खुद मरने का फैसला लिया। पीलीभीत जिले के पूरनपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली व्यापारी की बेटी बृहस्पतिवार को एक युवक के साथ शाम चार बजे पिज्जा हब रेस्टोरेंट में पहुंची थी। 

 

रेस्टोरेंट के ऊपर बने कमरे में दोनों लोग चले गए। शुभम ने उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी थी और फिर खुद खाना लेने की बात कहकर चला गया था। करीब एक घंटे तक नहीं आने पर रेस्टोरेंट संचालक ने कमरे में जाकर देखा तो युवती का शव पड़ा था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शुभम शुक्ला निवासी गांव पड़रिया थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत, उसके अज्ञात साथी और रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कश्यप के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।

 

पुलिस की टीमें तलाश करते हुए आरोपी के घर तक पहुंचीं थीं, लेकिन वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा था। घटना के बाद से आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। हालांकि, घटना की अगली सुबह उसने अपना मोबाइल फोन खोला और खुद के वीडियो बनाकर अपने सौतेले भाई को भेजे थे। इसमें एक वीडियो छह मिनट का है। शेष 22 से 35 सेकंड के होंगे। वीडियो जारी करने के 24 घंटे के बाद उसका शव गांव में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत के साथ ही वारदात के कई राज दफन हो गए हैं। अब पुलिस भी वीडियो में जारी बयान को अंतिम मान रही है। मामले में आरोपी रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कश्यप को रविवार को जेल भेजा जा सकता है।

शादीशुदा होने के चलते शादी नहीं कर सकता
छह मिनट के वीडियो में शुभम ने बताया कि वह नर्स से प्यार करता था, लेकिन वह खुद शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। इसके चलते शादी नहीं कर सकता। साथ ही उन्हें धोखा नहीं दे सकता। दोनों ने मरने का सोचा और सुसाइड कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले नर्स की हत्या की, फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। वीडियो में रस्सी का फंदा दिखाते हुए उसने मरने की बात कही थी।

परिजन कह रहे पलिया गया, पर होटल के पास मिली लोकेशन
युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने शुभम के साले और सौतेले भाई को हिरासत में ले लिया था, तब परिजन ने बताया था कि शुभम पलिया जाने की बात कहकर निकला था। वह शाहजहांपुर नहीं गया। पुलिस को होटल के आसपास लगे कैमरे में शुभम नजर आया है। उसकी लोकेशन भी शहर में कई स्थानों पर मिली है।
 

नौकरी करता था अभिषेक, फिर बनवाया होटल
रेस्टाेरेंट संचालक अभिषेक कश्यप कुछ वर्ष तक प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि पैतृक मकान को तुड़वाकर उसने रेस्टोरेंट बनाया था। दूसरी ओर रेस्टोरेंट को सीज करने के लिए इंस्पेक्टर ने प्रशासन के अफसरों को पत्र भेजा है।

होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला
नर्स हत्याकांड के बाद डीएम व एसपी के कड़े निर्देशों के बाद होटलों की पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग की। हाईवे के होटल द कपल वे में टीम ने होटल प्रबंधक से कमरों में ठहरने वालों की इंट्री का रजिस्टर तलब किया। रजिस्टर में ठहरने वालों के आधार कार्ड व मोबाइल नंबरों की इंट्री चेक की गई। बंद कमरों को खुलवाकर भी देखा गया। इसके बाद होटल डायमंड और हैवन होटल में पड़ताल की। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि हैवन होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। लिहाजा उन्हें रजिस्ट्रेशन नहीं होने तक ठहराव न कराने की हिदायत दी गई है।
 

पुलिस सर्च अभियान चला रही है। पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर पिज्जा हब को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
 

आरोपी युवक का शव पूरनपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में रेस्टोरेंट संचालक को जेल भेजा जाएगा। -संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed