फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shramik Express train will run from the junction only on the permission of the government

शासन की अनुमति पर ही जंक्शन से चलेगी श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन

Sat, 02 May 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shramik Express train will run from the junction only on the permission of the government
demo pic - फोटो : amar ujala
कम यात्री हुए तो दिल्ली से खाली आएगा कोच, अन्यथा यहीं से बनकर चलेगी ट्रेन
विज्ञापन

बरेली। रेलवे की श्रमिक स्पेशल ट्रेन से शहर में फंसे स्टूडेंट्स, तीर्थ यात्री, पर्यटकों और श्रमिकों ने भी राहत की सांस ली है। यह विशेष ट्रेन शासन-प्रशासन की अनुमति से जंक्शन से चलाई जाएगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को पहले यात्रियों की सूची लखनऊ भेजनी होगी। वहां से रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद ही जंक्शन से ट्रेन चलाई जा सकेगी। अगर यहां यात्रियों की संख्या कम हुई तो दिल्ली से ही एक कोच खाली लगकर आएगा।
दिल्ली और एनसीआर में फंसे श्रमिकों को घर भेजने के लिए रेलवे ने मई दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्टेशन पर पहले श्रमिकों की संख्या और शहर तय होगा। इसके बाद कोच की संख्या निर्धारित की जाएगी। सभी श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोच में यात्रा करनी होगी। इससे पहले सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली से चलकर सीधे गंतव्य पर ही रुकेगी। यात्रियों को पानी और खाने के पैकेट ट्रेन चलने से पहले ही दे दिए जाएंगे। यह व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक यात्री को फेस कवर लगाना होगा। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के हवाले किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को स्टेशन तक लाने और स्टेशन से ले जाने का जिम्मा रेलवे का न होकर प्रशासन का होगा। अब राज्य सरकार हर जिले के डीएम से लोगों की सूची मांगेगी। बरेली में लोग कम हुए तो दिल्ली से ही एक कोच खाली आएगा। ज्यादा होने पर स्टेशन से ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन को बिना रेलवे बोर्ड की अनुमति कहीं भी नहीं रोका जाएगा। केवल स्टॉफ बदलने के लिए ही ट्रेन रुकेगी। ट्रेन के संचालन के दौरान साधारण और रिजर्व टिकट की विंडो खुलेंगी। घर जाने वाले श्रमिकों से पूरा किराया वसूला जाएगा या नहीं, रेलवे बोर्ड तय करेगा। फिलहाल जल्दी में कोई भी ट्रेन मुरादाबाद मंडल से गुजरने की संभावना नहीं है। - मानसिंह मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed