फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Showing the love of good days too intimidated black money Walaen

अच्छे दिन का लोभ दिखाकर कालेधन वालाें को डराया भी 

Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Showing the love of good days too intimidated black money Walaen
Showing the love of good days too intimidated black money Walaen - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नोटबंदी के फैसले को अच्छा बताते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने एक बार फिर लोगाें को अच्छे दिन का लोभ दिया और कालेधन वालों को डरा भी गए। उन्होंने कहा कि नकली नोट का कारोबार प्रभावित हुआ है। आतंकवाद को भी गहरी चोट लगी है। किसी भी राजनीतिक पार्टी में इस फैसले को लेने की ताकत नहीं थी लेकिन मोदी के फैसले से कालाधन रखने वाले उजागर हो रहे हैं। आगे बहुत सा काम करना है।    
विज्ञापन

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के मंच पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मोदी सरकार की योजनाओं का बखाना किया। नोटबंदी को सरकार का बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि महंगाई की वजह से लोगों का घर खरीदना मुश्किल था। कुछ लोगाें ने मकान की कीमत आसमान तक पहुंचा दी थी। लोगाें को थैला भरकर कैश ले जाना पड़ता था। लेकिन अब अच्छे दिन की शुरुआत होगी। सभी लोगाें को अपना मकान मिलेगा। अपने दस मिनट के भाषण में उन्हाेंने कहा कि दाम बढ़ाने के लिए लोग गोदाम में माल रखते हैं ताकि कमी पड़े और महंगाई हो। मोदी ने इसे नोटबंदी से खत्म किया है। यही नहीं, पाकिस्तान को सौ सुनार की एक लोहार की वाला जवाब मिला है। प्रभु ने कहा कि मोदी के आने से देश की ताकत बढ़ी है। पहले भारतीयों को कभी सम्मान नहीं मिला। आज पासपोर्ट देखकर चाय के लिए पूछते हैं। लोग मोदी को प्रणाम करते हैं, लेकिन यह सम्मान उनका नहीं पूरे देश का है। देश की पहचान बढ़ रही है। 
विज्ञापन

 मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, पुष्पेंदु शर्मा, डॉ. श्याम विहारी, इंदू सेठी, पार्षद दल नेता विकास शर्मा, रैली संयोजक देवेंद्र सिंह, गुलशन आनंद, अरुण जेटली, आलोक सिसौदिया, प्रत्येश पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यूपी के युवाआें को नहीं जाने देंगे बाहर 
उन्हाेंने कहा कि 65 सालाें में कांग्रेस और उसे समर्थन देने वाली पार्टियाें ने जो नहीं किया उसे मात्र ढाई साल में मोदी ने कर दिखाया। 
यूपीए सरकार ने पिछले दस सालों में जितना निवेश किया है, उससे दो सौ फीसदी निवेश दो साल में किया गया है। अगर यूपी से सांसद न मिलते तो इतनी मजबूती नहीं मिलती। उन्हाेंने कहा कि यूपी में लोगों को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ता है। मजदूरों को पूरी तनख्वाह नहीं मिलती। उनसे अंगूठा लगाकर कम पैसा दिया जाता है। ऐसे लोगों के लिए मोदी सरकार योजना बना रही है। स्किल प्रोग्राम के जरिए हम ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि युवाआें को बाहर न जाना पड़े। 


24 को लखनऊ रैली का दिया न्योता 
प्रभु ने 24 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली के लिए लोगों का आह्वान किया है। उन्हाेंने कहा कि कंधे पर भाजपा का झंडा उठाने वाले सीधे लखनऊ पहुंचे। वहां विधानसभा पर भाजपा का झंडा लहराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed