{"_id":"67008d59b0be737f4b0ef677","slug":"showed-absent-even-after-giving-exam-examination-controller-surrounded-bareilly-news-c-4-lko1018-495486-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया, परीक्षा नियंत्रक का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया, परीक्षा नियंत्रक का घेराव
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। उन्होंने लाला सिपट्टर लाल रामबेटी पीजी कॉलेज बल्लिया के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखाकर परिणाम जारी करने का विरोध किया। विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
कुलपति कार्यालय के सामने बैठकर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्राचार्य के पत्र के बावजूद विवि सुनवाई नहीं कर रहा है। संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से छात्र-छात्राओं के हित में कोई आग्रह किया जाता है तो उसकी सुनवाई नहीं होती। अब तक सत्र नियमित नहीं हो सका है। विवि को माइनर और वोकेशनल विषय पर संशय दूर करना चाहिए।
महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्यार्थियों की अनुपस्थिति का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। महानगर सह मंत्री रवि प्रताप सिंह ने कहा छात्रावास में अव्यवस्थाएं हैं, जिसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी, नमन मिश्रा, शिवांश सक्सेना, हर्षित चौधरी, माधव महेश्वरी, प्रिंस यादव, यश चौधरी उपस्थित रहे। संवाद