फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Show cause notice to BDO Bithri Chainpur who was absent in the meeting

Bareilly News: बैठक में गैरहाजिर बीडीओ बिथरी चैनपुर को कारण बताओ नोटिस

Sun, 21 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to BDO Bithri Chainpur who was absent in the meeting
बरेली। साप्ताहिक बैठक में बिना किसी सूचना के गैर हाजिर रहने वाले बिथरी चैनपुर ब्लॉक के बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उनका बैठक के दिन का वेतन भी अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। पूर्व में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी विलंब से शामिल होने जैसे मामलाें पर डीडीओ ने बीडीओ से विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। बीडीओ से जवाब-तलब भी किया है।
विज्ञापन

डीडीओ ने बीडीओ से कहा है कि साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण बिथरी चैनपुर ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा नहीं हो पाई। जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बैठक से बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र या सूचना के गैर हाजिर रहने के कारण शासन को सूचना भेजने में विलंब हुआ है। इस तरह डीडीओ ने बीडीओ की अनुशासनहीनता माना है। साथ ही पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed