{"_id":"6ad92ba550146cd06f08a303","slug":"shots-fired-in-self-defense-the-opposing-side-also-filed-a-complaint-against-four-individuals-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103612-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली, दूसरे पक्ष ने भी चार पर कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली, दूसरे पक्ष ने भी चार पर कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर मंगलवार रात लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। जानलेवा हमले से बचने के लिए आत्मरक्षा में फायरिंग की बात कही है।
खल्लपुर गांव निवासी त्रिपुरेश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राजेश प्रताप सिंह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। रास्ते में वे ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। वहां मौजूद अंकित गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रेम और एक अज्ञात व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ढाबे वाले ने राजेश प्रताप सिंह को पहले खाना दे दिया। इस बात से चिढ़कर आरोपियों ने गाली-गलौज देते हुए उन्हें पकड़ कर गिरा दिया।
आरोप है कि अंकित गुप्ता और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें फायरिंग करनी पड़ी, तब आरोपी भाग गए। फिलहाल, उनका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। यहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
-- -- -
घटना की फुटेज सीसी कैमरे में कैद
शिकायतकर्ता के अनुसार, पूरी वारदात ढाबे पर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अंकित गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रेम और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया की राजेश प्रताप सिंह के पक्ष की तरफ से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।