Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shops built on land worth Rs 10 crore; bulldozers will be used if encroachment is not removed

Bareilly News: 10 करोड़ की भूमि पर बना लीं दुकानें कब्जा नहीं हटाने पर चलेगा बुलडोजर

Thu, 30 Oct 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shops built on land worth Rs 10 crore; bulldozers will be used if encroachment is not removed
बरेली। सूद धर्मकांटा के निकट नगर निगम की 4050 वर्गमीटर जमीन पर अवैध तरीके से लोगों ने कब्जा करके दुकानें बना लीं। यहां कारोबार किया जा रहा है। करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीन से कब्जे हटवाने के लिए नगर निगम तब जागा जब शिकायत हुई।
विज्ञापन

बुधवार को नोटिस जारी करके अवैध कब्जेदारों को 15 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में कब्जे नहीं हटाते हैं तो फिर नगर निगम की टीम इन्हें ध्वस्त कराने के लिए बुलडोजर चलवाएगी। इस पर आने वाला खर्च भी कब्जेदार से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

गाटा संख्या 372 नगर निगम के अभिलेखों में मरघट, कब्रिस्तान की श्रेणी में दर्ज है। जन शिकायत पर जब 22 अगस्त को नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया तो इस जमीन के अधिकतर हिस्से पर दुकानें बनीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने अधिकारियों को आख्या दी। इसके बाद एक सितंबर को सात दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किए गए लेकिन किसी भी कब्जेदार ने अपना कब्जा नहीं हटाया।

अब बुधवार को अंतिम नोटिस जारी करते नगर निगम के संपत्ति प्रभारी राजीव कुमार राठी ने कहा कि अगर 15 दिन में कब्जा नहीं हटाते हैं तो नगर निगम इसे हटवाएगा। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed