{"_id":"5eebcb518ebc3e42c041258a","slug":"shop-at-home-from-the-portal-of-administration-bareilly-news-bly409675930","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के पोर्टल से घर बैठे कीजिए खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के पोर्टल से घर बैठे कीजिए खरीदारी
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को विकास भवन सभागार से एक पोर्टल लांच किया है। इसके माध्यम से शहर के लोग घर बैठे खरीदारी कर सकेंगे। यहां पचास तरह की सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की भी इस पोर्टल के माध्यम से होम डिलीवरी कराई जाएगी।
पोर्टल पर प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन समेत करीब 50 तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए आपको http;//bareillyclc.in पर जाना होगा। इसके अलावा जो भी लोग काम पाना चाहते हैं और उनके पास कोई हुनर है तो वह इस पर जाकर निशुल्क अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि इस पोर्टल पर एक आवेदन भरकर खुद ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके साथ सीएलसी सेंटर पर भी जाकर रजिस्ट्रेशन कोई भी कारीगर करा सकता है। बताया कि जो भी व्यक्ति पोर्टल का रजिस्ट्रेशन करेगा उसका पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। अगर वह कहीं पर भी सुविधा देने जा रहे हैं तो इसकी जानकारी सीएलसी सेंटर की होगी। इसके अलावा यदि किसी के घर में सर्विस देने जा रहे हैं तो उसका पांच फीसदी सीएलसी सेंटर को देना होगा। वहीं सर्विस देने का चार्ज प्रशासन की ओर से तय किया जाएगा। ग्राहक से मनमाने पैसे नहीं वसूल जा सकेंगे। एक कमेटी गठित की जाएगी जो सर्विस चार्ज के दाम तय करेगी। इसके अलावा इस पर शहर के लोग फीडबैक भी दे सकेंगे। फीडबैक के आधार पर कामगारों का ग्रेडेशन होगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। शहर के लोग टोल फ्री नंबर 1800 180 3693 व 7248875786 पर फोन करके रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे और यहां से सुविधा भी ले सकेंगे। अभी तक सौ से अधिक कामगारों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।