{"_id":"61994ef972a40322b32e5e46","slug":"shoe-cell-fire-near-delapir-bareilly-news-bly466729032","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलापीर के पास जूतों की सेल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलापीर के पास जूतों की सेल में लगी आग
विज्ञापन
जूतों की सेल में लगी आग।
दुकान के पास लगा था खंभा, शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी तो लगी आग
एक ठेला भी आया आग की चपेट में, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
बरेली। डेलापीर चौकी के पास सड़क किनारे लगी जूतों की सेल में शनिवार को आग लग गई। जहां सेल लगी थी वहीं बिजली का खंभा लगा था। खंभे में शार्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी से आग लग गई। आग इस कदर विकराल हो गई कि सारा सामान जलकर राख हो गया। पास में ही एक ठेला भी आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर निवासी इकरार खान ने बताया कि वह हर साल सर्दियों में डेलापीर चौकी के पास जूतों की सेल लगाते हैं। जहां सेल लगी हैं वहीं दुकान से सटकर बिजली का खंभा लगा है। सुबह इस खंभे से शॉर्ट सर्किट होना शुरू हुआ तो इसकी चिंगारी दुकान तक पहुंच गई। इसके बाद यहां आग लग गई। सेल में सो रहे कर्मचारी आसिफ और हसन को जब पता चला, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। सुबह सात बजे कर्मचारियों ने फोन करके इकरार को आग के बारे में बताया। इकरार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद साढ़े नौ बजे आग बुझ पाई। पास में सैनिक कालोनी निवासी जगदीश का गजक का ठेला भी लगता था। इनका ठेला भी आग की चपेट में आ गया।