{"_id":"5a85a0454f1c1b05738b783a","slug":"shobhayatra-organied-with-jhankis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य झांकियों के साथ निकली शंकर जी की शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य झांकियों के साथ निकली शंकर जी की शोभायात्रा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
shiv-parvati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद दीवानखाना स्थित श्री विभूतिनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों और स्वरूपों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु गाते-बजाते निकले। कई स्थानों पर शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मंदिर के 118वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में दोपहर करीब दो बजे नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में शंकर जी का ‘नंदी’ वाला सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर से शुरू हुई यात्रा भूड़, आर्य समाज, जाटवपुरा, मारवाड़ीगंज, गंगापुर, चौकी मठ, आलमगीरीगंज, कुतुबखाना, पोस्ट ऑफिस, बड़ा बाजार, नीम की चढ़ाई, गुलाबनगर, गौरीशंकर मंदिर, चाहबाई, कोहाड़ापीर से होते हुए देर रात मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कई जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल पांडे, डॉ. आरबी शर्मा, राजगोपाल पांडे, दीपक पांडे, अरुण वर्मा, संतोष पांडे, राजीव पांडे, दिलीप पांडे आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन