फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Yadav finally withdrew now his son Aditya will contest elections from Badaun

बदायूं से चुनाव नहीं लड़ेंगे शिवपाल: बेटे आदित्य के नाम का किया एलान, कहा- नवरात्र में करेंगे नामांकन

Mon, 08 Apr 2024 06:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 06:45 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: बदायूं से सपा से घोषित प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार मैदान छोड़ने का एलान कर दिया। बदायूं से अब उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने रविवार को चुनावी सभा में इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav finally withdrew now his son Aditya will contest elections from Badaun
शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे। शिवपाल ने रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में यह घोषणा की। उनका बयान शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। 

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिर आदित्य यादव का नाम लिए बगैर ही बोले, चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं....पता है, पता है, इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।

20 फरवरी को हुआ था शिवपाल के नाम का एलान 
बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को 20 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे तब चर्चा चली थी कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। इसके बाद वह 14 मार्च को बदायूं आए। 

बदायूं, सहसवान और गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, जिसमें युवाओं ने शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि युवाओं की मांग पर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करेंगे। अब रविवार को उम्मीदवारी के विषय में उन्होंने खुद ही स्थिति स्पष्ट की है। बदायूं के सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना है कि अधिकृत तौर पर घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed