{"_id":"586959dd4f1c1b445ceee21c","slug":"shivpal-cancel-to-the-list-of-candidates-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल की सूची के प्रत्याशियों का टिकट कटेगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल की सूची के प्रत्याशियों का टिकट कटेगा!
बरेली
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के लखनऊ अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह की पुरानी सूची में घोषित विधानसभा प्रत्याशी बदलने की अटकलें शुरू हो गई हैं। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों की नई सूची जारी करने जा रहे हैं। इसमें शिवपाल समर्थक प्रत्याशियों का पत्ता कट सकता है।
बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। इतना नहीं, उन्होंने अपने विश्वासपात्र नरेश उत्तम को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी कर दी है। शिवपाल के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में गठित सपा की जिला और महानगर इकाईयां भंग हो चुकी हैं। ऐसी स्थिति में सपा के पुराने पांच प्रत्याशियों के टिकट बदलने की अटकलें शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार शहर, कैंट, बिथरी, आंवला और मीरगंज के सपा प्रत्याशी बदले जा सकते हैं। बहेड़ी से अंजुम रशीद की जगह मौजूदा विधायक अताउर्रहमान और नवाबगंज से शहला ताहिर की जगह विधायक भगवतसरन गंगवार को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा सीएम पहले ही कर चुके हैं। फरीदपुर में डा. सियाराम सागर और भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम का टिकट दोनों की सूची में घोषित किया गया था। फिलहाल, हर किसी को सपा प्रत्याशियों की नई सूची जारी होने का इंतजार है।