फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shiv Om committed embezzlement, compensation should be made from his own property

Bareilly News: शिवओम ने किया गबन, उसी की संपत्ति से हो भरपाई

Wed, 17 Sep 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Shiv Om committed embezzlement, compensation should be made from his own property
बरेली। बदायूं की बाबा निहाल दास राइस मिल मामले में नया मोड़ आया है। अब गबन के आरोपों में घिरे मिल के साझीदार मुकेश कुमार सिंह ने खुद को बेकसूर बताकर मोर्चा खोल दिया है। डीएम बदायूं को पत्र देकर शिवओम मिश्रा को गबन का असली खिलाड़ी बताया है। शिवओम की संपत्ति से ही गबन की वसूली करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि शिवओम मिश्रा के कहने पर उसने अपने पिता की जीवन भर की कमाई उसे दे दी और शिवओम ने उन्हें पचास फीसदी का साझीदार बना लिया। करीब एक साल से मुकेश की मां का स्वास्थ्य खराब है और वह इलाज के लिए दूसरे शहरों व अस्पतालों में रहने की वजह से मिल पर नहीं जा सके। इसी बहाने बारिश से चावल भीगने का बहाना करके शिवओम ने गबन कर लिया।
विज्ञापन

मुकेश ने आरोप लगाया कि गबन की रकम से शिवओम ने हाल ही में दो आलीशान मकान व दो प्लॉट खरीदे हैं। पत्नी के लिए कई तोला सोना खरीदकर उस पर नेकपुर बैंक शाखा से लोन ले लिया है। शिवओम का एक बेटा विदेश में डॉक्टरी पढ़ रहा है तो दो बच्चे बीटेक व अन्य महंगे कोर्स यहीं कर रहे हैं। इन्हीं खर्चों व कर्ज को पूरा करने के लिए शिवओम ने गबन किया है। अब वह उनको गबन का जिम्मेदार बता रहा है, जिसकी किसी स्तर पर जांच करा ली जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed