फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shining the city's face will shine

शहर के मुखड़े को बनाएंगे चमकदार

Wed, 10 May 2017 01:35 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 10 May 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shining the city's face will shine
शहर के मुखड़े को बनाएंगे चमकदार - फोटो : शहर के मुखड़े को बनाएंगे चमकदार
कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने अवस्थापना निधि एवं 14वें वित्त आयोग की रकम से होने वाले विकास कार्यों पर मुहर लगा दी। अवस्थापना विकास निधि में 845 लाख रुपये की धनराशि से सड़क नाली निर्माण के प्रस्ताव मांगे हैं। 184 लाख रुपये से पेयजल आपूर्ति के कार्य कराने को हरी झंडी दे दी गई। इसमें तीन नए नलकूपोें का निर्माण कराया जाना है। शहर के मुहाने परसाखेड़ा बाईपास मोड़ और शहामतगंज ओवरब्रिज निर्माण के बाद सुंदरीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन

कमिश्नर पीवी जगनमोहन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में नगर निगम बरेली के अवस्थापना निधि एवं 14वें वित्त आयोग से प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। कमिश्नर ने गर्मी के दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए 184 लाख रुपये के पेयजल आपूर्ति कार्यों को 14वें वित्त आयोग से कराने का अनुमोदन किया, जिसमें तीन नये नलकूप स्थापित हाेंगे।
विज्ञापन

यह काम होंगे
 जल निकासी के 9 कार्यों का अनुमोदन हुआ, जिसमें परसाखेड़ा बाईपास मोड़ पर सुंदरीकरण, एनएच के पास रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड का निर्माण बाकरगंज से जूनियर हाईस्कूल के पीछे दीवार निर्माण, एलन क्लब सब्जी मंडी में सड़क नाली व शेड निर्माण, कुदेशिया व हार्टमैन फ्लाईओवर, शहामतगंज ओवर ब्रिज के नीचे सुंदरीकरण कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ से बनेंगे डलावघर खरीदेंगे यंत्र
ठोस अपशिष्ट के निस्तारण को 4 करोड़ रुपये के प्रस्ताव अनुमोदित हुए हैं, जिसमें डलावघरों का निर्माण और विभिन्न यंत्र खरीदनेेे का अनुमोदन हुआ है। उन्होंने कहा कि तेजी से कार्यों को प्रारंभ कर दिया जाए। प्रकाश व्यवस्था 168 करोड़ रुपये के कार्य अनुमोदित किए गए। उन कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई, जो अपूर्ण थे। 

कंपोस्ट खाद बनाने के लिए बनेगा प्रोजक्ट
बरेली। कमिश्नर ने बायोडिग्रिडेबल अपशिष्ट से कंपोस्ट खाद बनाने पर जोर देते हुए नगर आयुक्त को बड़ी कृषि मंडी के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि इसे मॉडल के रूप में बनाएं जो आगे अन्य स्थानों पर भी स्थापित किया जा सके। आयुक्त ने पॉलीथिन का प्रयोग रोकने पर विशेष जोर दिया। डीएम डॉ. पिंकी जोवेल ने बताया कि वह अभियान चलवाकर पॉलीथिन प्रयोग बंद कराएंगी। कमिश्नर ने पॉलीथिन के थोक विक्रेताओं के यहां छापे डालने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की कार्रवाई और तेज होगी और शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर बसेगा। बैठक में महापौर डॉ. आईएस तोमर व अधिकारी गण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed