फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shifting of 38 fireworks shops on the pretext of Corona

कोरोना के बहाने फिर टली आतिशबाजी की 38 दुकानों की शिफ्टिंग

Wed, 04 Nov 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shifting of 38 fireworks shops on the pretext of Corona
दुकानों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रशासन से मार्च तक की मोहलत ले आए आतिशबाज
विज्ञापन

सौ फुटा और मिनी बाईपास पर ही करेंगे दीपावली का कारोबार

बरेली। सौफुटा और मिनी बाईपास रोड पर आबादी के बीच आतिशबाजी की दुकानें बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। इन्हें आबादी के बाहर करने की योजना है, लेकिन दो साल से शिफ्टिंग किसी न किसी बहाने टल जाती है। इस बार आतिशबाजों ने प्रशासन के सामने कोरोना से नुकसान और नई जगह तय हो पाने का तर्क देकर अगली साल मार्च तक का समय ले लिया। यहां मानक से कहीं ज्यादा आतिशबाजी का भंडारण किया जा रहा है। बचाव के संसाधन मामूली हैं। बस्तियों में गुपचुप गोदाम बना लिए हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी केवल जांच की औपचारिकता निभा रहे हैं।
कई साल पहले शहर के कुतुबखाना पर आतिशबाजी की दुकानें हुआ करती थीं। वहां कुछेक घटनाओं के बाद घनी आबादी के बीच से इन्हें हटाने का प्रस्ताव रखा गया। तब यह दुकानें मॉडल टाउन चौकी के सामने हजियापुर में स्थापित कर दी गईं। इसके बाद क्रमश: इन्हें गुलाबराय इंटर कॉलेज के पास और फिर सौ फुटा रोड पर स्थापित कर दिया गया। अधिकांश दुकानें सौफुटा रोड पर तो कुछ दुकानें मिनी बाईपास पर हैं। उस वक्त वहां आबादी नहीं थी, लेकिन अब घनी बस्तियां बस गई हैं।
विज्ञापन

इन हालात में सौ फुटा रोड और मिनी बाईपास से दुकानों को हटाने के लिए दो साल से प्रक्रिया चल रही है। हर बार इनके लाइसेंस का नवीनीकरण न करने की बात होती है, लेकिन आतिशबाज कोई न कोई रास्ता खोजकर दुकानों की शिफ्टिंग टाल देते हैं। नियमानुसार इन्हें दीपावली पर मौजूदा जगह पर व्यवसाय नहीं करना था पर इस बार कोरोना की वजह से यह टल गया। आतिशबाजों की मांग पर प्रशासन ने उन्हें मार्च, 2021 तक शिफ्टिंग करने की मोहलत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ फुटा रोड और मिनी बाईपास की आतिशबाजी दुकानें शिफ्ट करने का निर्णय प्रशासन को लेना है। पुलिस का काम बिना लाइसेंस बिक रही आतिशबाजी और अवैध भंडारण रोकने का है। इसी को लेकर चेकिंग की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

एसएसपी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने अपने क्षेत्र में सौ फुटा रोड की दुकानों को चेक किया। यहां पटाखों के भंडारण और लाइसेंस की स्थिति देखी गई। एसडीएम और अग्निशमन विभाग की टीमों ने भी चेकिंग की। पुलिस के मुताबिक सभी जगह इंतजाम दुरुस्त मिले। सावधानी और बचाव के संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया गया।

सीएफओ के आदेश पर भी बंद नहीं हुआ सरदार ट्रेडर्स

सौ फुटा रोड पर मकान मालिक और किरायेदार के विवाद को लेकर सरदार ट्रेडर्स फर्म पर आतिशबाजी विक्री का मामला कोर्ट में चल रहा है। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने सोमवार को बताया था कि सरदार ट्रेडर्स का लाइसेंस पिछली साल से ही निरस्त चल रहा है। अब पांच नवंबर को इस मामले में कोर्ट में तारीख है। उससे पहले अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने सरदार ट्रेडर्स को सील करने के निर्देश स्टाफ और इज्जतनगर पुलिस को दिए, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि मंगलवार को भी सरदार ट्रेडर्स पर कारोबार होता रहा। सीएफओ का आदेश यहां हवाई साबित हुआ। एक दिन पहले दावा करने वाले सीएफओ ने बुधवार को अपना मोबाइल स्विच ही ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed