{"_id":"6313cb94772de1179607438e","slug":"shehla-will-be-held-in-high-court-tomorrow-nawabganj-news-bly4964964120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में कल होगी शहला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में कल होगी शहला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। करोड़ों के घोटाले के आरोप में बर्खास्त नगर पालिका परिषद नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर की रिट पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिए एसडीएम और ईओ इलाहाबाद पहुंच गए हैं।
प्रदेश सरकार ने 19 मई, 2022 को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शहला ताहिर को करोड़ों के घोटाले के आरोप में बर्खास्त कर एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। शहला ने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। पिछली तारीखों पर हाईकोर्ट ने सरकार से सारा रिकॉर्ड तलब किया था। प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त को हाईकोर्ट में सभी अभिलेख पेश कर दिए थे। इसके बाद शहला के वकील ने अभिलेखों के अवलोकन का समय मांगा था। इस पर हाईकोर्ट ने रिट पर सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तिथि तय की।