फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shehla case: Legal opinion sought in the report filed on municipal workers

शहला प्रकरण: पालिका कर्मियों पर दर्ज रिपोर्ट में मांगी विधिक राय

Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Shehla case: Legal opinion sought in the report filed on municipal workers
एडीएम प्रशासन ने स्थानीय निकाय निदेशालय से भी मांगा निर्देश
विज्ञापन


नवाबगंज/बरेली। करोड़ों रुपये गबन के मामले में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के साथ फंसे करीब 15 कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर पेच फंस गया है। ईओ की रिपोर्ट के बाद एडीएम प्रशासन ने स्थानीय निकाय निदेशालय को पत्र भेजकर दिशा निर्देश मांगे हैं। साथ ही डीजीसी से इस मामले में विधिक राय मांगी गई है।

20 मार्च को दरोगा सत्यपाल गौंड ने लखनऊ सेक्टर के ईओडब्लू थाने में नवाबगंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शहला ताहिर, पालिका में तैनात रहे ईओ हीरालाल प्रजापति, हरिलाल, नरेंद्र जौहरी, राजेश कुमार सक्सेना के साथ ही डीएम सीतापुर कार्यालय से संबद्ध किए गए विजय कुमार, नगर पालिका में तैनात बड़े बाबू सुरेशपाल, सुरेश पाल के ठेकाकर्मी पुत्र शिव कुमार, लिपिक रघुवर सिंह यादव व कैलाश चंद्र यादव, सफाई प्रभारी अमर सिंह, सेवानिवृत कर्मी रवींद्र कुमार शुक्ला के साथ ही ठेकेदार अफजाल, आरिफ, सलीम हैदर, वकील खां के खिलाफ 10 करोड़ 41 लाख 24 हजार 216 रुपये के गबन और धोखाधड़ी में 20 मार्च 2024 को रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन




रिपोर्ट के बाद ही पालिका कर्मियों में खलबली मच गई और वह अपने अधिवक्ताओं से संपर्क करने में लग गए। आरोपी कर्मी पालिका में अपनी कुर्सियों पर जमे हैं। प्रशासन ने न तो उनकी गिरफ्तारी की है और न उनसे कार्यभार लिया है। एक सप्ताह पहले पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर के आदेश पर ईओ प्रियंका मिश्रा ने एक पत्र एडीएम प्रशासन को भेजकर इस मामले में दिशा निर्देश मांगे थे। एडीएम प्रशासन दिनेश ने बताया कि स्थानीय निकाय निदेशालय को पत्र भेजकर इन कर्मचारियों के मामले में निर्देश मांगे हैं। साथ ही डीजीसी से भी विधिक राय मांगी है। तब तक महत्वपूर्ण मामलों में किसी पत्रावली पर इनके हस्ताक्षर न कराने को लेकर एसडीएम व ईओ को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed