फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sharda used to tell her sons... my Varun is better than you.

Bareilly News: बेटों से कहती थीं शारदा... तुमसे तो अच्छा मेरा वरुण है

Tue, 05 May 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sharda used to tell her sons... my Varun is better than you.
बरेली। उम्र के आखिरी पड़ाव पर धर्म-कर्म में लिप्त रहने वाली शारदा यादव मुंहबोले बेटे वरुण पाराशरी की मंशा नहीं भांप सकीं और उनकी हत्या हो गई। भरोसे का कत्ल करने वाले वरुण ने उन्हें इस कदर भावनाओं से बांध रखा था कि वह उसे अपना चौथा बेटा मानती थीं। वह सगे बेटों को भी कई बार ताना दे देती थीं कि तुमसे अच्छा तो वरुण ही है।
विज्ञापन

सोमवार रात हनुमान गढ़ी मढ़ीनाथ में स्थित शारदा के घर के सामने मोबाइल की दुकान पर काफी भीड़ थी। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा के परिवार में पति के अलावा तीन बेटे और बहुएं हैं। शहर में ही कई रिश्तेदारियां हैं, जहां अक्सर शारदा चली जाती थीं। शायद इसीलिए दो मई को उनके लापता होने पर परिवार केवल रिश्तेदारियों में ही उन्हें तलाश करता रहा।
विज्ञापन

करीबियों ने बताया कि शारदा का एक बेटा मुरादाबाद में शिक्षक है। दूसरा प्राइवेट नौकरी करता है और तीसरा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। अक्तूबर 2025 में नगर निगम में टैक्स जमा करने के दौरान शारदा का वरुण से परिचय हुआ था। शारदा के एक रिश्तेदार ने उससे मिलवाकर कहा कि वरुण आपके परिवार के बहुत काम आएगा। इसके बाद वरुण उनके घर आने-जाने लगा। वह उनको मम्मी कहता था। उसके इस तरह के व्यवहार से शारदा के पति व बेटे अचरज में रहते थे। कई बार शारदा को टोका भी, लेकिन वह वरुण को मां जैसा ही स्नेह देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर जाने के बहाने बुलाया
इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने सख्ती की तो वरुण ने बताया कि वह शारदा को अक्सर कभी मंदिर तो कभी किसी सत्संग में ले जाता था। उनके आने-जाने व खाने-पीने का बहुत ध्यान रखता था। उस दिन भी उसने शारदा से कहा था कि आप कई दिन से बांके बिहारी मंदिर नहीं गई हो, आज वहीं घुमाकर लाता हूं। चूंकि वरुण के प्रति शारदा के लगाव को घरवाले ज्यादा पसंद नहीं करते थे तो वह बैंक जाने का बहाना बनाकर चली गईं। बाद में साजिशन वरुण ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed