फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shamli-Gorakhpur Expressway will be constructed in 11 packages

Bareilly News: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का 11 पैकेज में होगा निर्माण

Sat, 24 May 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shamli-Gorakhpur Expressway will be constructed in 11 packages
बरेली। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में प्रस्तावित 650 किमी लंबे शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण 11 पैकेज में होगा। शाहजहांपुर में पुवायां को महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट न्यूनतम समय में पूरा हो सके, इसके लिए एक्सप्रेसवे की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दो हिस्सों में तैयार की जा रही है। यह एक्सप्रेसवे बरेली में नैनीताल रोड और पीलीभीत रोड से जुड़ेगा।
विज्ञापन

बरेली में कंसल्टेंट के साथ कई दौर की बैठक के बाद यह कार्ययोजना तय की गई है। मुख्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट प्रस्तावित किया गया है। तीन अलाइनमेंट पर शुरुआती सहमति बनी है। तीनों की अलग-अलग डीपीआर तैयार कराई जा रही है। इन पर कितने पुल, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर की जरूरत होगी, कंसल्टेंट फर्म ने इसका भी सर्वे शुरू कर दिया है। इनमें से एक को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अलग-अलग जिलों में प्रशासन के माध्यम से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का निर्माण दो हिस्सों में होगा। पहले हिस्से शामली से पुवायां की दूरी करीब 350 किमी होगी। छह पैकेज में इसका निर्माण प्रस्तावित है। दूसरे भाग में पुवायां से गोरखपुर के बीच दूरी करीब 300 किमी होगी। पांच पैकेज में इसका निर्माण होगा। दोनों भाग के लिए अलग-अलग कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। एनएचएआई की योजना है कि गोरखपुर और शामली के साथ ही पुवायां से भी निर्माण एक साथ शुरू करा दिया जाए। तीन साल में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे
शामली से पुवायां : शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।
पुवायां से गोरखपुर : शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर। इस हिस्से में नेपाल बॉर्डर के आसपास के इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसा हाेने से सीमांत जिलों के विकास का रास्ता खुलेगा।
छह लेन तक हो सकेगा चौड़ीकरण
अभी शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को चार लेन का बनाया जाएगा। भविष्य की जरूरत के मुताबिक इसे छह लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। एनएचएआई इसी योजना के मुताबिक भू अधिग्रहण करेगा। सभी अंडरपास और फ्लाईओवर छह लेन के ही बनाए जाएंगे। अतुल भारद्वाज


--
शामली से पुवायां के बीच अलाइनमेंट पर काम चल रहा है। बरेली को एक्सप्रेसवे का पूरा लाभ मिले, इसका ध्यान रखा जाएगा। शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी को भी इस एक्सप्रेसवे से काफी फायदा होगा। - सौरभ चौरसिया, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed