{"_id":"5d4888d38ebc3e6cbe42b099","slug":"shahla-tahir-bareilly-news-bly3713510130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने सात दिन से मांगी शहला मामले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने सात दिन से मांगी शहला मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर पर सभासदों के फर्जी दस्तखत कराकर लाखों के प्रस्ताव पास कराने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। कमिश्नर ने डीएम से सात दिन में जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है।
नगर पालिका के चौदह सभासदों ने चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 29 जुलाई को कमिश्नर रणवीर प्रसाद के सामने यह शिकायत की थी कि 13 मार्च 2018 को हुई बोर्ड की बैठक में जितने भी प्रस्ताव किए गए, वह सभी के सभी चेयरमैन ने सभासदों के फर्जी हस्ताक्षर कराकर पास किए हैं। आरोप है कि शहला ने अपने आवास पर यह सब एक ठेका कर्मचारी की मदद से गुपचुप किया। बोर्ड की मीटिंग में केवल उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर ही कराए गए थे। सभासदों ने अवैध तरीके से पास कराए गए बोर्ड के सभी प्रस्तावों को निरस्त कराने की मांग की थी। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस प्रकरण में कमिश्नर की तरफ से अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।