फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur resident couple died in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में शाहजहांपुर निवासी दंपती की मौत

Sun, 13 Apr 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur resident couple died in road accident
बिथरी चैनपुर (बरेली)। शाहजहांपुर से बरेली आ रहे डग्गामार लोडर वाहन को हाईवे स्थित नवदिया झादा चौराहे पर कार ने टक्कर मार दी। लोडर में बैठे शाहजहांपुर निवासी दंपती घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी अनुपम ने बताया कि उनके चाचा रामऔतार (50) व चाची शांति देवी (45) शाहजहांपुर में हथौड़ा चौराहा के निवासी थे। रामऔतार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजीव बरेली के सिठौरा में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। राजीव ने माता-पिता को साथ रहने के लिए बरेली बुलाया था। शनिवार सुबह रामऔतार और शांति देवी अपने छोटे बेटे के साथ लोडर वाहन में सामान लादकर बड़े बेटे के पास बरेली आ रहे थे। सुबह पांच बजे लोडर वाहन नवदिया झादा चौराहे पर पहुंचा। यहां कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे लोडर वाहन के परखचे उड़ गए। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। बिथरी पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भिजवाया। यहां इलाज के दौरान शाम को दोनों की मौत हो गई। वहीं, कार चालक समेत कार सवार दो लोगो को भी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed