फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur people seems alert from corona virus during last rites also

कोरोना वायरस: शव यात्रा में भी दिखी सतर्कता, मास्क पहन कर एक मीटर के फासले पर चले लोग

Fri, 27 Mar 2020 02:44 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur people seems alert from corona virus during last rites also
उचित दूरी के साथ शव यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी और इसलिए लॉकडाउन का फैसला सरकार को लेना पड़ा। शाहजहांपुर में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने का उदाहरण एक शव यात्रा के दौरान भी दिखाई दिया। शव यात्रा में जहां अपेक्षाकृत कम लोग शामिल हुए, वहीं शामिल होने वाले लोगों ने भी एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखी। 

विज्ञापन


यह नसीहत उन लोगों के लिए हो सकती है, जो अब भी बेवजह और बहानेबाजी के साथ सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का निधन हो गया। मौत की खबर सुनकर उन्हें देखने के लिए मोहल्ले के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान सभी ने सतर्कता बरतते हुए एक खास दूरी के साथ ही वृद्ध के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वे काफी सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि संवेदना के साथ-साथ उन्हें कोरोना वायरस से खुद को और अन्य लोगों का भी बचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से दो किलोमीटर दूर गर्रा नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट तक जाने के लिए जब शवयात्रा निकली तो उसमें भी गिनती के लोग शामिल हुए। शव यात्रा में शामिल लोग एक दूसरे से एक मीटर से अधिक की दूरी बनाकर चल रहे थे।


शव यात्रा में कंधा देने वाले और साथ में चलने वाले सभी लोगों ने मास्क लगाया था और मुंह पर गमछा बांधे हुए थे। बुजुर्ग को मुखाग्नि के दौरान भी लोग एक दूसरे से दूरी बनाए बैठे रहे। अंतिम संस्कार के बाद घर तक लौटने पर भी लोग एक दूसरे से एक मीटर से अधिक की दूरी बनाए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed