{"_id":"66f56b43db29b57dc6021717","slug":"shahi-police-station-inspector-pushed-the-victim-video-viral-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाही थाने में फरियादी पर बनाया समझौते का दबाव, दरोगा ने की धक्कामुक्की, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाही थाने में फरियादी पर बनाया समझौते का दबाव, दरोगा ने की धक्कामुक्की, वीडियो वायरल
Thu, 26 Sep 2024 07:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:49 PM IST
सार
शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने दरोगा पर समझौता करने का दबाव बनाने एवं धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन
दरोगा पर धक्कामुक्की करने का आरोप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली जिले में फरियाद लेकर शाही थाने पहुंचे पीड़ित से थाना परिसर में ही दरोगा ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर अभद्रता की। मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई है।
विज्ञापन
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हौंसपुर निवासी विजयपाल ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र के गांव गौहाना में उसने पट्टे पर एक तालाब लिया था। इसमें वह मछली पालन करता है। तालाब की देखभाल गांव निवासी प्रीतमलाल और उनकी पत्नी पूनम करती हैं। गौहाना गांव के ही कुछ लोग तालाब में मछली का शिकार करते हैं। बीते दिनों उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दरोगा ने समझौते के लिए बनाया दबाव
थाने में तहरीर देने पर दरोगा ने समझौता करा दिया। इसके बाद भी उन्होंने तालाब से मछली पकड़ना बंद नहीं किया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने के साथ से ही जान से मारने की धमकी देते। 22 सितंबर को उसने मामले में तहरीर दी। 25 सितंबर को हल्का दरोगा ने उसे थाने बुलाया। यहां समझौता करने का दबाव बनाया गया। मना करने पर दरोगा ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
हवालात में बंद करने की धमकी देने के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पीड़ित को खींचते हुए हवालात की ओर ले जाता दिख रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। मामले में शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान का कहना है कि शिकायतकर्ता तीन और पांच साल के दो बच्चों पर मछलियां मारने का आरोप लगा रहा है। थाने में अभद्रता का आरोप भी गलत है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन