{"_id":"5f208b8f8ebc3e63906f1b01","slug":"sex-racket-caught-in-mla-s-brother-s-wedding-bareilly-news-bly4143783123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई के बरातघर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के भाई के बरातघर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
Wed, 29 Jul 2020 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
इसी भवन में पकड़ा गया सैक्स रैकेट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने मारा छापा, नौ लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार, होटल मालिक ने पल्ला झाड़ा
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, दिल्ली से बुलाई र्गइं थीं लड़कियां, पड़ोसियों की शिकायत पर पड़ा छापा
बरेली। शहर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नजदीक डोहरा रोड पर नए बने बरातघर में मंगलवार शाम सेक्स रैकेट पकड़ा गया। एसपी ने खुद छापा मारकर संचालिका समेत नौ लड़कियां और चार युवक पकड़े। बरातघर एक विधायक के भाई का है जो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बरातघर के संचालन की जिम्मेदारी एक युवक को सौंप रखी थी। पुलिस ने इस युवक को भी हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार शाम पड़ोसियों की सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा ने बारादरी पुलिस के साथ डोहरा रोड पर नए बने बरातघर वेद एवेन्यू में दबिश दी। इसमें ऊपर के कमरे किराये पर दिए गए हैं। पुलिस धड़धड़ाती हुई इन कमरों में घुस गई। वहां तीन कमरों में नौ लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल भी मिले। पुलिस ने बरातघर के रिसेप्शन पर मौजूद शख्स और एक कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस वहां छानबीन करती रही। सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद सभी को बड़ी गाड़ी मंगवाकर बारादरी थाने ले जाया गया। लड़कियों को महिला थाने में रखा गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद देर रात फिर एसपी ने कुछ टीमें बनाकर दबिश के लिए रवाना कीं। सेक्स रैकेट संचालिका मुस्कान मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। उसने बताया कि लड़कियों को दिल्ली और पश्चिम बंगाल से बुलाया था। वह पहले भी शहर में देह व्यापार के मामले में पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा ने टीम बनाकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में अगर भवन स्वामी का नाम या भूमिका सामने आएगी तो पुलिस उसे भी आरोपी बनाएगी। फिलहाल इस धंधे में शामिल बाकी लोगों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैंने बरातघर एक युवक को ठेके पर दे दिया था। उसी ने किराये पर कमरे उठाए थे। दो दिन पहले मेरे पास सूचना आई थी कि वहां लड़के-लड़कियों की आवाजाही हो रही है। इस पर युवक को फटकार लगाकर बरातघर खाली करने को कहा था। सेक्स रैकेट जैसा कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं था। - जेएल गंगवार, बरातघर मालिक
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, दिल्ली से बुलाई र्गइं थीं लड़कियां, पड़ोसियों की शिकायत पर पड़ा छापा बरेली। शहर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नजदीक डोहरा रोड पर नए बने बरातघर में मंगलवार शाम सेक्स रैकेट पकड़ा गया। एसपी ने खुद छापा मारकर संचालिका समेत नौ लड़कियां और चार युवक पकड़े। बरातघर एक विधायक के भाई का है जो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बरातघर के संचालन की जिम्मेदारी एक युवक को सौंप रखी थी। पुलिस ने इस युवक को भी हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार शाम पड़ोसियों की सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा ने बारादरी पुलिस के साथ डोहरा रोड पर नए बने बरातघर वेद एवेन्यू में दबिश दी। इसमें ऊपर के कमरे किराये पर दिए गए हैं। पुलिस धड़धड़ाती हुई इन कमरों में घुस गई। वहां तीन कमरों में नौ लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल भी मिले। पुलिस ने बरातघर के रिसेप्शन पर मौजूद शख्स और एक कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस वहां छानबीन करती रही। सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद सभी को बड़ी गाड़ी मंगवाकर बारादरी थाने ले जाया गया। लड़कियों को महिला थाने में रखा गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद देर रात फिर एसपी ने कुछ टीमें बनाकर दबिश के लिए रवाना कीं। सेक्स रैकेट संचालिका मुस्कान मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। उसने बताया कि लड़कियों को दिल्ली और पश्चिम बंगाल से बुलाया था। वह पहले भी शहर में देह व्यापार के मामले में पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा ने टीम बनाकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में अगर भवन स्वामी का नाम या भूमिका सामने आएगी तो पुलिस उसे भी आरोपी बनाएगी। फिलहाल इस धंधे में शामिल बाकी लोगों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन विज्ञापन