{"_id":"69b5be05833aecb4f2053138","slug":"sex-racket-busted-in-hotel-four-arrested-including-nepali-girl-bareilly-news-c-4-bly1053-843368-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट, नेपाली युवती समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट, नेपाली युवती समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वाराणसी की 15 वर्षीय किशोरी को बरेली की सरगना को बेचकर देह व्यापार के दलदल में उतार दिया गया। यहां सेटेलाइट चौराहे के पास लिटिल क्राउन होटल में उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नेपाली युवती भी शामिल है। बारादरी थाने में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
वाराणसी के चौबेपुर इलाके की निवासी किशोरी ने एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में परिवार वालों ने डांट दिया तो वह गुस्से में घर से निकल आई।
वाराणसी स्टेशन पर घूमते हुए उसे रिया नाम की युवती मिली। वह उसे फुसलाकर अपने घर ले गई और तीन दिन रखा। फिर रिया उसे बरेली लाई और यहां कैंट इलाके के गांव चनहेटी की रहने वाली बबली खान के हाथ बेच दिया। बबली, उसका पति खलील खान व बबली के दोस्त फरीदपुर के कुआंखेड़ा निवासी विनोद यादव ने उसे कैंट के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास कमरे में रखा। ये लोग अक्सर उसे होटलों में ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने लगे।
विज्ञापन
दुर्गावती नाम की नेपाली महिला, जसलीन नाम की पंजाबी महिला और सुरेश शर्मा नगर निवासी विनय भी बबली के ग्रुप में शामिल हैं। इन लोगों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपते थे, जबकि हकीकत में वह 15 साल की ही है।
बबली के कमरे से यह फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात ये लोग उसे सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में लेकर आए। यहां भी उससे अनैतिक कृत्य कराया जा रहा था। लघुशंका के बहाने वह होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई।