फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sewer line damaged due to haphazard digging, Model Town residents facing problems

Bareilly News: बेतरतीब खोदाई से सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, परेशानी झेल रहे मॉडल टाउन के लोग

Wed, 25 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sewer line damaged due to haphazard digging, Model Town residents facing problems
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत मॉडल टाउन में हुई बेतरतीब खोदाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। कई जगह क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन के कारण घरों व पार्कों तक इसका पानी पहुंच रहा है। ऐसे में 20 दिन से 10 हजार से अधिक लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली और पानी की भूमिगत नई लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के दौरान पुरानी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में सीवर और जलनिकासी का सिस्टम ध्वस्त हो गया। वहीं, सोमवार रात हुई बारिश के कारण यहां और परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

डीडीपुरम के कुष्ठ आश्रम रोड निवासी आरएन मेहरोत्रा ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से उनके घर के भीतर तक बदबू है। 20 दिन से यह समस्या झेल रहे हैं। जब उन्होंने परिवार के साथ क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी तब मंगलवार को टीम आई और कहा कि लाइनें ठीक करने का काम शुरू हो चुका है। अभी 15 दिन और लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सोनिया अतुल कपूर का कहना है कि नगर आयुक्त को बताने पर टीम आई है और काम शुरू हो चुका है। लेकिन हालात अभी सुधरे नहीं हैं। सोमवार की रात बारिश से हालात और खराब हुए हैं। ब्यूरो

---
घर के बाहर बैठना दुश्वार
मेरी हार्ट की सर्जरी हुई। घर में ही रहता हूं, अब सुबह-शाम घर के बाहर बैठना भी दुश्वार है, क्योंकि सीवर का पानी घर के आगे और पार्क तक में भरा है। अब आप ही बताएं स्वच्छता के नारे का क्या हुआ। राजीव कुमार, एकतानगर
सोमवार की रात हुई बारिश के कारण घर की रसोई और आंगन तक पानी भर गया है। मंगलवार को दोपहर तक हालात खराब हैं। मैंने पार्षद को बताया। नगर निगम से उम्मीद की है, लेकिन शाम तक कोई मौके पर नहीं आए। सीवर चोक होने से सब दिक्कत है। रोहित टंडन, डीडीपुरम

------------
मॉडल टाउन में बारिश के दौरान सीवर ओवरफ्लो होने से दिक्कत आई थी। अब स्थिति ठीक है। जहां पर सीवर लाइन की दिक्कत है, उसे देखकर ठीक कराएंगे। - ईश्वर सिंह, जलकल अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed