फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven people caught stealing electricity; case registered.

Bareilly News: बिजली चोरी करते मिले सात लोग, केस दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Seven people caught stealing electricity; case registered.
बहेड़ी। पावर काॅरपोरेशन लखनऊ के निर्देश पर प्रवर्तन दल द्वितीय बरेली ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी उपनिरीक्षक साहब सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की रात 11 बजे ग्राम नारायण नगला और ग्राम रजपुरा में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सात उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम के अनुसार, कुछ उपभोक्ता डायरेक्ट केबल डालकर और कुछ मीटर बाईपास कर चोरी कर रहे थे, जबकि दो उपभोक्ताओं के मीटर में अधिक रीडिंग मिली। बिल में कम रीडिंग दिखाकर रीडिंग स्टोर की जा रही थी। सभी के विरुद्ध संबंधित धारा में मामला पंजीकृत कराया गया है। टीम में अवर अभियंता वीरू सिंह, संदीप कुमार, रजनीश, आरक्षी अंकित पाल, आरक्षी अंकित कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed