फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven hundred e-rickshaws will be declared condemned, owners do not have documents

Bareilly News: कंडम घोषित होंगे सात सौ ई-रिक्शा, मालिकों के पास नहीं हैं कागजात

Mon, 24 Nov 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Seven hundred e-rickshaws will be declared condemned, owners do not have documents
बरेली। बिना कागजात के थानों में जमा करीब सात सौ ई-रिक्शा छह माह बाद कंडम घोषित किए जाएंगे। छह माह पहले पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के मुताबिक, पंजीकृत से ज्यादा बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा शहर में दौड़ रहे हैं। ये जाम और हादसों का सबब भी बन रहे हैं। ऐसे ही करीब सात सौ वाहनों के मालिकों के पास असली कागजात नहीं हैं। इसलिए ये थानों में जमा हैं।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा की वजह से हो रही दुश्वारी खत्म करने के लिए एसपी यातायात अकमल खान के निर्देशन में शहर से देहात तक एक साथ चेकिंग अभियान चलाकर 1,283 ई-रिक्शा सीज किए गए थे। इन्हें इज्जतनगर स्थित डंपिंग यार्ड में खड़ा किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनमें कुछ वाहन स्वामी कागजात दिखाकर अपने वाहन ले गए। सात सौ ई-रिक्शा अब भी वहां खड़े हैं। इनका पंजीकरण नहीं होने की बात सामने आ रही है। एसपी यातायात ने बताया कि कुछ महीने बाद एक साल पूरा होते ही इनको कंडम घोषित कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed