फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   seven died in road accident at bareilly

... क्योंकि गर्मी से पिघलते हैं अफसर, किसी के दुख से नहीं

Wed, 01 Jun 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
seven died in road accident at bareilly
बरेली। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री के निर्देश का इतना ही असर हुआ कि जिले के अफसर कुछ देर के लिए मौके पर पहुंचे और जुबानी दिशा-निर्देश देकर कुछ देर में ही लौट गए। इसके बाद मृतकों के परिजन दिक्कतों से जूझते रहे लेकिन किसी ने पलटकर नहीं देखा। पोस्टमार्टम हाउस पर वसूली हुई और शवों को भी ट्रक और किराए की एंबुलेंस से ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहगंज पश्चिमी में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर ट्विट कर संवेदना जताई थी और अफसरों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे लेकिन पुलिस को जल्द पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के जुबानी निर्देश देने की खानापूरी करके लौट गए।
विज्ञापन

मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद उनके परिजन एक के बाद एक दिक्कतों से दो-चार होते रहे लेकिन फिर किसी अफसर ने अपने एसी दफ्तर से बाहर निकलकर उनकी सुध नहीं ली। मृतकों के परिजन के मुताबिक पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने उनसे हर शव के पोस्टमार्टम के लिए रुई, पट्टी और पन्नी के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। उन्होंने वहां मौजूद सिपाहियों और दरोगा को इस बारे में बताया लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। आखिरकार उन्हें पैसा देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने के लिए भी कोई मदद नहीं की गई। भीषण गर्मी में शवों के लिए बर्फ की जरूरत थी लेकिन इंतजाम नहीं हो पाया। एंबलेंस भी नहीं मुहैया कराई गईं। मजबूरी में जिन शवों को बिलसंडा ले जाना था, उन्हें किराए के ट्रक में बिना बर्फ लादकर ले जाया गया। दो शव उनके परिजन किराए की एंबुलेंस में ले गए। मृतक एंबुलेंस ड्राइवर का शव उसके मालिक की दूसरी एंबुलेंस में ले जाया गया। प्रशासन की उपेक्षा से मृतकों के परिजन में नाराजगी के साथ दुख भी दिखाई दिया।

पुलिस की ओर से मृतकों का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने में कोई देर नहीं की गई। सड़क हादसे की जांच की जा रही है। हादसा बेहद दुखद है। मृतकों के परिजन को पुलिस की ओर से जो सहयोग जरूरी होगा, वह किया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed